फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   33 days extended voter verification program

33 दिन बढ़ा वोटर सत्यापन का कार्यक्रम

Tue, 15 Oct 2019 01:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
33 days extended voter verification program
देहरादून। वोटर सत्यापन कार्यक्रम को 33 दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है। अब यह कार्यक्रम आगामी 18 नवंबर तक चलाया जाएगा। नई सूची एक जनवरी के बजाय 20 जनवरी को प्रकाशित की जाएगी। भारत निर्वाचन आयोग ने यह निर्णय सत्यापन की धीमी रफ्तार को देखते हुए लिया है।
विज्ञापन

बता दें, गत एक सितंबर को वोटर सत्यापन कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी। यह कार्यक्रम 15 अक्तूबर तक चलाया जाना था, लेकिन देशभर में सॉफ्टवेयर में दिक्कत और अन्य कारणों से बेहद कम संख्या में वोटरों का सत्यापन हो पाया था। देहरादून जनपद में भी कमोबेश यही स्थिति थी। यहां बीएलओ बने ज्यादातर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मोबाइल तक चलाना नहीं आता है, लिहाजा वे सत्यापन शुरू ही नहीं कर पाए। ऐसे में जनपद में महज 15 फीसदी वोटरों का ही सत्यापन हो सका है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पीएस रावत ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अभियान अब 18 नवंबर तक चलाया जाएगा। इसके तहत सभी बीएलओ को निर्देशित किया जा रहा है। देहरादून में लगभग 14 लाख मतदाता हैं। इनके सत्यापन की जिम्मेदारी 1797 बीएलओ पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed