फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   31st Battalion Rudrapur won the title of Chal Baijanti Trophy

Dehradun News: 31वीं वाहिनी रुद्रपुर ने जीता चल बैजंती ट्राॅफी का खिताब

Thu, 04 Sep 2025 01:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
31st Battalion Rudrapur won the title of Chal Baijanti Trophy
24वीं प्रादेशिक अंतर जनपदीय-वाहिनी पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। पेंचक सिलाट पुरुष वर्ग में 40वीं वाहिनी हरिद्वार और महिला वर्ग में 31वीं वाहिनी रुद्रपुर ने जीत हासिल कर चल बैजंती ट्राफी पर कब्जा किया। जबकि हरिद्वार की टीम ने जुडो और कराटे में दोहरा खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में पुरुष व महिला वर्ग के खिलाड़ी जूडो, वुशु, ताइक्वांडो, कराटे, पेंचक सिलाट में अपना हुनर दिखाएंगे। परेड ग्राउंड के बहुउद्देशीय हॉल में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों, वाहियो, आईआरबी की कुल 15 टीमों के कुल 216 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमें 173 पुरुष व 43 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। पुरुष वर्ग की जुडो प्रतियोगिता में 31वीं वाहिनी रुद्रपुर, महिला वर्ग में 40वीं वाहिनी हरिद्वार, कराटे के पुरुष वर्ग में 31वीं वाहिनी रुद्रपुर और महिला वर्ग में 40वीं वाहिनी हरिद्वार ने पहला स्थान हासिल किया। वुशु पुरुष वर्ग में आईआरबी ने दूसरा और महिला वर्ग में 31वीं वाहिनी रुद्रपुर ने पहला प्रथम स्थान प्राप्त किया। ताइक्वाडों पुरुष वर्ग में 31वीं वाहिनी रुद्रपुर और महिला वर्ग में भी 31वीं वाहिनी रुद्रपुर ने पहला स्थान हासिल किया। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी संविन बंसल ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed