फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जंगलों को आग से बचाने को खोले गए 1437 क्रू स्टेशन, अत्याधुनिक नियंत्रण कक्ष का हुआ उद् घाटन

जंगलों को आग से बचाने को खोले गए 1437 क्रू स्टेशन, अत्याधुनिक नियंत्रण कक्ष का हुआ उद् घाटन

Fri, 15 Feb 2019 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
जंगलों को आग से बचाने को खोले गए 1437 क्रू स्टेशन, अत्याधुनिक नियंत्रण कक्ष का हुआ उद् घाटन
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। राज्य के जंगलोें को आग से बचाने के लिए वन निदेशालय में अत्याधुनिक नियंत्रण कक्ष स्थापित कर दिया गया है। यह नियंत्रण कक्ष 24 घंटे काम करेगा। आग पर तत्काल काबू पाने के लिए प्रदेश में 1437 क्रू स्टेशन भी स्थापित कर दिए गए हैं। इन पर कर्मचारियों की तैनाती भी कर दी गई है।

प्रमुख वन संरक्षक जयराज ने नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन करते हुए बताया कि राज्य में 174 वाच टावर स्थापित किए हैं। आग की तत्काल सूचना मिले इसके लिए प्रभागीय मास्टर कंट्रोल रूम, रेंज कार्यालयों, क्रू स्टेशन और फील्ड स्टाफ को वायरलेस मुहैया करा दिए गए हैं। आग की घटनाओं की जानकारी आनलाइन मुुहैया कराने की व्यवस्था की गई है। फारेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया से एसएमएस द्वारा फायर अलर्ट प्राप्त करने की सुविधा भी शुरू की गई है। सभी 40 प्रभागीय वनाधिकारियों के मुख्यालयों में मास्टर कंट्रोल रूम की स्थापना की है। बजट की कमी न हो इसके लिए शासन ने वित्तीय वर्ष 2018-19 में 17.3 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है। जिसमें से 12 करोड़ रुपये का बजट प्रभागीय वनाधिकारियोें को जारी कर दिया है। इस अवसर पर मुख्य वन संरक्षक आरके मिश्र, मुख्य वन संरक्षक वीके गांगटे, प्रभागीय वन अधिकारी देहरादून राजीव धीमान आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed