फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   28 फरवरी तक जारी होंगे बिजली की नई दरें

28 फरवरी तक जारी होंगे बिजली की नई दरें

Tue, 12 Feb 2019 01:58 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
28 फरवरी तक जारी होंगे बिजली की नई दरें
28 फरवरी तक जारी होंगे बिजली की नई दरें
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। बिजली की नई दरें निर्धारित करने को लेकर राज्य विद्युत नियामक आयोग की 35वीं राज्य सलाहकार समिति की बैठक आयोग अध्यक्ष सुभाष कुमार की अध्यक्षता में हुई, जिसमें तमाम पहलुओं पर चर्चा की गई। इस दौरान ने जानकारी दी कि बिजली की नई दरें 28 फरवरी तक जारी कर दी जाएंगी। नई दरें एक अप्रैल से प्रभावी होंगी।
सलाहकार समिति की बैठक में सदस्यों ने कहा कि यूपीसीएल बिजली आपूर्ति खर्च में कटौती करने के साथ ही उपभोक्ताओं ये वसूले जाने वाले फिक्सड चार्ज में कमी लाए। साथ ही यूपीसीएल अफसरों से कहा कि जहां बिजली की खपत ज्यादा है वहां बिजली की दरेें नहीं बढ़ाई जाएं। साथ ही यूजेवीएलएन अफसरों से कहा गया कि वे बिजली उत्पादन बढ़ाने के लिए हर संभव कदम उठाए।
विज्ञापन

इस दौरान नियामक आयोग अध्यक्ष ने यूपीसीएल की ओर से राज्य में विद्युत आपूर्ति में सुधार के लिए उठाए गए कदमों की सराहना की। समिति के अन्य सदस्यों ने प्रस्तावित टैरिफ में वृद्धि, आरओई, पूंजीगत व्यय, ब्याज की दर व बिजली आपूर्ति से संबंधित तमाम सवाल उठाए गए, जिसका यूपीसीएल, पिटकुल व यूजेवीएनएल के अफसरों ने जवाब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान आयोग ने कहा कि बिजली की नई दरों के निर्धारण को लेकर सुनवाई प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। 28 फरवरी तक बिजली की नई दरें जारी कर दी जाएंगी। नई दरें एक अप्रैल से प्रभावी होंगी। बैठक में आयोग अध्यक्ष सुभाष कुमार के अलावा सचिव नीरज सती, निदेशक दीपक पांडे, निदेशक प्रभात डिमरी, निदेशक रजनीश माथुर, सलाहकार समिति के सदस्यों के रूप में पंकज गुप्ता, डॉ. अनिल प्रकाश जोशी, डॉ. बीएल नौटियाल, डॉ. सुधा अरोड़ा, डॉ. वीके गर्ग, यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक बीसीके मिश्रा समेत कई अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed