{"_id":"5c59ed96bdec22737c291203","slug":"31549397398-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल से स्मार्ट होगा दून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल से स्मार्ट होगा दून
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल से स्मार्ट होगा दून
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल से देहरादून स्मार्ट होगा। इससे ट्रैफिक संचालन सिस्टम में बदलाव आएगा, जिसके चलते लोगों को जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी। वह मंगलवार को मसूरी डायवर्जन के पास बतौर मुख्य अतिथि स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल का शिलान्यास कर रहे थे।
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर के प्रमुख चौराहों और तिराहों पर ट्रैफिक संचालन के लिए स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल लगाने के कार्य का शुभारंभ हो गया। मेयर गामा ने अन्य अधिकारियों के साथ पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। ट्रांसपोर्ट प्लानर जगमोहन सिंह ने बताया कि स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल में टाइमर डिस्प्ले नहीं होगी, बल्कि चौराहों पर लेनवार ट्रैफिक के दबाव के हिसाब से सेंसर के जरिये सिग्नल लाइट बदलेगी। पिछले वर्ष मंडी तिराहे पर इसका ट्रायल किया गया था, जो सफल रहा था। बताया कि स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल के तहत मसूरी डायवर्जन से स्व. अतुल माहेश्वरी चौक तक कार्य कराया जाएगा। करीब दो महीने में इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। इसका कार्य पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत सोलेस्टा कंपनी को दिया गया है। जो तीन करोड़ की धनराशि से इसे बनाएगी। इस मौके पर उत्तराखंड रेशम फेडरेशन के अध्यक्ष अजीत सिंह चौधरी, ब्रिडकुल के महाप्रबंधक प्रदीप गैरोला, एचसी राणा आदि मौजूद रहे।
---
ये रहेगा स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल का रूट
मसूरी डायवर्जन-दिलाराम चौक-नैनी बेकरी-सर्वे चौक-स्व. अतुल माहेश्वरी चौक।
---
चालक को लगातार मिलेंगे ग्रीन सिग्नल, नहीं लगेगा जाम
स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल के जरिये सेंसर लगाए जाएंगे, जिसके जरिये जिस ओर यातायात का दबाव ज्यादा होगा, उधर की लाइट ग्रीन हो जाएगी। यह ग्रीन सिग्नल चालक को लगातार मिलता रहेगा, जिससे वह जाम में नहीं फंसेगा। मौजूदा समय में एक चौराहे पर ग्रीन लाइट होने के बाद जब चालक अगले चौराहे पर पहुंचता है तो उसे रेड लाइट मिलती है, जिससे जाम लगने के साथ ही समय की बर्बादी होती है लेकिन स्मार्ट सिग्नल से यह समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
---
कंट्रोल रूम को मिलती रहेगी जानकारी
स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल में अगर कोई खराबी है तो इसकी सूचना कंट्रोल रूम को मिलती रहेगी, जिससे उसे तत्काल सुधार किया जा सके। ऐसा होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी।
--
पीक ऑवर में नहीं बंद करने पड़ेंगे ट्रैफिक सिग्नल
पीक ऑवर में ट्रैफिक सिग्नल को बंद कर यातायात पुलिस को खुद ट्रैफिक का संचालन करना पड़ता है लेकिन स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल लगने पर पुलिस कर्मचारियों को इस तरह की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
---
रेड लाइट जंप करने पर घर पहुंचेगा चालान
स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल के जरिये रेड लाइट जंप करने वाले चालकों का चालान सीधे उनके घर भेजा पाएगा। इसके अलावा जेब्रा क्रॉसिंग से आगे या ऊपर वाहन खड़ा करने वालों का भी ऑटोमैटिक चालान हो जाएगा। इसके लिए चौराहों पर रेड लाइट वायलेशन डिटेक्शन मशीन, सीसीटीवी कैमरे आदि लगाए जाएंगे। चौराहे पर लगी रेड लाइट वायलेशन डिटेक्शन मशीन वाहन के जेब्रा क्रॉसिंग पर चढ़ते या पार होते ही रडार को मैसेज भेजेगा। रडार उस वाहन को डिटेक्ट कर लेगा, जिसके बाद सीसीटीवी कैमरा उसकी फोटो खींच लेगा। यहां से उसका नंबर नोट होकर सिस्टम में अपलोड हो जाएगा। इसके बाद चालान जनरेट कर वाहन स्वामी के पते पर पहुंचा दिया जाएगा।