{"_id":"5c1d16e5bdec2256e63b1aaf","slug":"31545410277-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्मी पर भारी पड़ रही लोनिवि की लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्मी पर भारी पड़ रही लोनिवि की लापरवाही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। लोनिवि की लापरवाही आर्मी और आम लोगों पर भारी पड़ रही है। छावनी रोड पर केबल बिछाने के लिए की गई खुदाई की मिट्टी नहीं हटाई गई है, जिससे सेना के वाहन आए दिन जाम में फंस जाते हैं। साथ ही अस्पताल गेट के सामने लोनिवि ने दीवार तो बनाई, लेकिन पुरानी जगह लगे क्रश बैरियर को नई दीवार पर नहीं लगाया गया।
छावनी रोड पर संयुक्त चिकित्सालय गेट के पास करीब चार माह पहले लोनिवि ने आठ मीटर लंबी दीवार बनाई थी। तब से विभाग पुरानी जगह पर लगाए गए क्रश बैरियर को हटाकर नई दीवार के ऊपर नहीं लगा पाया है, जिससे क्रश बैरियर दीवार से तीन फीट अंदर होने से वहां सड़क काफी तंग बनी हुई है। क्षेत्र के मदन सिंह पंवार, जीतमणी सेमवाल और परशुराम सेमल्टी ने बताया कि लोनिवि को कई बार क्रश बैरियर नए पुश्ते के ऊपर लगाने और मिट्टी हटाने की मांग की गई, लेकिन स्थिति जस की तस है। लोनिवि के ईई मो. आरिफ खान ने कहा कि मिट्टी जल्द हटाकर क्रश बैरियर नए पुश्ते के ऊपर लगाया जाएगा।