{"_id":"5c0d78a3bdec22419c5f1917","slug":"31544386723-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौंग नदी पर बांध बनने से 24 घंटे मिलेगा पानी : मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौंग नदी पर बांध बनने से 24 घंटे मिलेगा पानी : मुख्यमंत्री
Updated Mon, 10 Dec 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
सौंग नदी पर बांध बनने से दून के साथ ही आसपास के क्षेत्र को 24 घंटे पानी मिलेगा। यह बात मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार को गढ़ी कैंट क्षेत्र में नए नलकूप और वीरपुर पुल के शिलान्यास अवसर पर कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सौंग नदी पर बांध बनने से गढ़ी कैंट क्षेत्र से भी पेयजल संकट दूर होगा। इस अवसर पर उन्होंने गढ़ी कैंट में 172.22 लाख रुपये से बनने वाले नलकूप और पंप हाउस का शिलान्यास किया। इसके अलावा वीरपुर पोस्ट पास टौंस नदी पर 237.58 लाख की लागत से 32 मीटर डबल लेन पुल का शिलान्यास भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार से देहरादून तक रसोई गैस पाइप लाइन डालने का कार्य तेजी से चल रहा है। विद्युत लाइनों को भी भूमिगत करने की योजना है। इसके लिए बजट जारी किया जा चुका है। इस मौके पर मसूरी विधायक गणेश जोशी ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर देवेंद्र पाल सिंह, विष्णु प्रसाद आदि मौजूद रहे।