{"_id":"5bd8b95ebdec22696a3add24","slug":"31540929886-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली से पहले बोनस देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली से पहले बोनस देने की मांग
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
यूृपीसीएल, यूजेवीएनएल व पिटकुल कर्मचारियों ने दीपावली से पहले बोनस देने की मांग की है। इस संबंध में उत्तराखंड विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन (इंटक) की ओर से तीनों निगमों के प्रबंध निदेशकों को ज्ञापन भी सौंपा गया है।
संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कवि की अगुवाई में कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को यूपीसीएल प्रबंध निदेशक बीसीके मिश्रा, पिटकुल निदेशक संदीप सिंघल व यूजेवीएनएल निदेशक एसएन वर्मा मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल के अनुसार ऊर्जा विभाग के तीनों निगमों में लगभग चार कर्मचारी उपनल के माध्यम से विभिन्न पदों पर कार्यरत हैं और बेहद कम वेतन पर जीवन यापन कर रहे हैं। ऐसे में नवंबर के पहले हफ्ते में बोनस मिल जाएगा तो दीपावली अच्छे तरीके से मना सकते हैं। संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कवि के मुताबिक प्रबंध निदेशकों ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।