फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   निशानेबाजों ने साधा निशाना, विजेता खिलाड़ी पुरस्कृत

निशानेबाजों ने साधा निशाना, विजेता खिलाड़ी पुरस्कृत

Wed, 31 Oct 2018 01:34 AM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
निशानेबाजों ने साधा निशाना, विजेता खिलाड़ी पुरस्कृत
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

38वीं नॉर्थ जोन निशानेबाजी प्रतियोगिता के विभिन्न्न आयु वर्गों में मिंटू सिंह, ईशांक आहूजा व चंचल यादव पहले स्थान पर रहे। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।

पौंधा स्थित जसपाल राणा शूटिंग रेंज में मंगलवार को हुई प्रतियोगिता में स्माल बोरफ्री राइफल प्रोन के 50 मीटर जूनियर पुरुष वर्ग में मिंटू सिंह 526 अंक के साथ पहले, अक्षय कुमार 518 अंक के साथ दूसरे और मो. उमर 510 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे। 50 मीटर राइफल प्रोन महिला व्यक्तिगत वर्ग में रंजना गुप्ता 585 अंक के साथ पहले, जसलीन कौर 581 अंक के साथ दूसरे, चंचल यादव 580 अंक के साथ तीसरे स्थान पर हैं। 50 मीटर राइफल प्रोन जूनियर महिला वर्ग में चंचल यादव 580 अंक लेकर पहले, अनुप्रिया 548 अंक के साथ दूसरे, निकिता कुंडू 534 अंक के साथ तीसरे स्थान पर हैं। 50 मीटर राइफल प्रोन मिक्स सीनियर वर्ग में ईशांक आहूजा 521 अंक के साथ पहले स्थान पर हैं। इस दौरान हिमालयन ड्रग्स कंपनी के एमडी डॉ. फारुक, उत्तराखंड तीरंदाजी संघ के महासचिव राजेंद्र सिंह तोमर, उत्तराखंड क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष अरुण सूद, सचिव भारत चौहान, उत्तरांचल राज्य राइफल संघ के अध्यक्ष व पूर्व राज्यमंत्री नारायण सिंह राणा, महासचिव सुभाष राणा ने पदक विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed