{"_id":"5ba6a94b867a557ff830295c","slug":"31537648971-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छूटे भवनों का जल्द सर्वे करेगा निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छूटे भवनों का जल्द सर्वे करेगा निगम
Updated Sun, 23 Sep 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
नगर निगम क्षेत्र में टैक्स की नई दरें लागू होने के बाद जल्द ही छूटे भवनों का भी सर्वे कराएगा। मौजूदा समय में निगम क्षेत्र में 75 हजार भवन और सात हजार कॉमर्शियल करदाता हैं। बीते कुछ वर्षों में निगम क्षेत्र में आवासीय और कॉमर्शियल भवनों की संख्या में इजाफा हुआ है। सर्वे के बाद काफी संख्या में नए करदाता शामिल होने की संभावना है।
नगर निगम क्षेत्र के 60 वार्डों में करीब साढ़े सात लाख आबादी रहती है। करदाताओं की बात करें तो आवासीय करदाता सिर्फ 75,000 हैं। जबकि कॉमर्शियल करदाताओं की संख्या भी महज सात हजार ही है। नगर निगम प्रशासन की ओर से जल्द ही गृहकर की नई दरें लागू होने वाली हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही सर्वे कराकर नए करदाताओं को शामिल किया जाएगा। वहीं, उनसे गृहकर की वसूली भी की जाएगी। मौजूदा समय में भी तमाम करदाता नगर निगम में गृहकर जमा नहीं करा रहे हैं। सर्वे के बाद निगम के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा इस वित्तीय वर्ष में रखा गया 25 करोड़ रुपये का लक्ष्य भी आसानी से पूरा हो पाएगा।
-----
निगम ने चार साल से एकत्र नहीं किया करदाताओं का डाटा
नगर निगम प्रशासन की ओर से चार साल से निगम क्षेत्र में मौजूद आवासीय और कॉमर्शियल भवनों का डाटा एकत्र नहीं किया गया है। जबकि बीते तीन, चार वर्षों में निगम क्षेत्र में काफी संख्या में भवन निर्माण हुए हैं। डाटा नहीं होने के कारण भी ऐसे करदाताओं से टैक्स वसूली नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
---------
मौजूदा समय में काफी संख्या में करदाता अपना टैक्स जमा नहीं करा रहे हैं। सर्वे के बाद जो भी नए करदाता सामने आएंगे, उनसे टैक्स वसूला जाएगा।
- विजय कुमार जोगदंडे, नगर आयुक्त