{"_id":"5b26c2e84f1c1bfa6e8b87ab","slug":"31529266920-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरजेंसी में बैठे युवक ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इमरजेंसी में बैठे युवक ने तोड़ा दम
Updated Mon, 18 Jun 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
दून अस्पताल के आपातकालीन कक्ष (इमरजेंसी) में रविवार को पहुंचे एक युवक की अचानक मौत हो गई। पुलिस के अनुसार युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
घटनाक्रम के मुताबिक एक युवक (30) रविवार को दून अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचा था। प्रत्यक्षदर्शियोें के मुताबिक युवक काफी देर तक कुर्सी पर बैठा रहा और फिर अचानक गिर पड़ा। इसके बाद अस्पताल परिसर और इमरजेंसी में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में कुछ डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ मौके पर पहुंचे और युवक की जांच की। जांच के बाद डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक युवक पिछले दिनों लक्खीबाग इलाके में देखा गया था। इस बात की भी जानकारी मिली है कि वह नशे का आदी था। युवक की शिनाख्त और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।