{"_id":"5b202b744f1c1b6a4d8b6338","slug":"31528834932-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग से पहले साधकों को करनी पड़ेगी कदमताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग से पहले साधकों को करनी पड़ेगी कदमताल
Updated Wed, 13 Jun 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योग से पहले साधकों को करनी पड़ेगी कदमताल
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
एफआरआई में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में साधकों को योग से पहले कदमताल करनी पड़ेगी। उन्हें कम से कम एक किलोमीटर पैदल चलना पड़ेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में आने की वजह से 50 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने की संभावना है। जिसके चलते वाहनों की पार्किंग करीब एक किलोमीटर पहले की जाएगी।
मंगलवार को जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन और एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक यातायात लोकेश्वर सिंह को कार्यक्रम स्थल पर बैरिकेडिंग, पार्किंग, मंच, बैठने की व्यवस्था आदि करने के निर्देश दिए। साथ ही पार्किंग प्लान बनाने की बात कही। वहीं, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके गुप्ता को कार्यक्रम स्थल के चारों ओर एंबुलेंस और रिजर्व मेडिकल टीमें रखने के निर्देश दिए। परिवहन विभाग को हरिद्वार, ऋषिकेश तथा स्थानीय संस्थानों व लोगों के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दो-चार दिन पहले उनकी मांग के अनुसार वाहन उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने कुछ वाहन रिजर्व रखने के भी निर्देश दिए हैं।
इसके अलावा विद्युत निगम, जल संस्थान और नगर निगम के अधिकारियों को भी जरूरी निर्देश दिए। एसएसपी ने वाहनों और लोगों की जांच के लिए चैक प्वाइंट बनाने आदि के निर्देश दिए। इस मौके पर नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे, नगर मजिस्ट्रेट मनुज गोयल, मुख्य महाप्रबंधक जल संस्थान एसके शर्मा, अपर जिलाधिकारी बीर सिंह बुदियाल व एडीएम प्रशासन रामजीशरण शर्मा, उप जिलाधिकारी सदर प्रत्यूष सिंह समेत लोनिवि, विद्युत, जल संस्थान आदि विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
----
कैंप कार्यालय में ली समीक्षा बैठक
देहरादून। जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने राजपुर रोड स्थित कैंप कार्यालय में योग दिवस की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। जिसमें उन्होंने विभिन्न विभागों, संस्थानों आदि से योग में आने वाले लोगों के रजिस्ट्रेशन और प्रवेश-पास के लिए लायजन अधिकारियों की नियुक्ति की। साथ ही योग में आने वाले लोगों का पंजीकरण करवाने के निर्देश दिए।