फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्रदेश में बढ़े 1,31,000 नए करदाता

प्रदेश में बढ़े 1,31,000 नए करदाता

Thu, 31 May 2018 01:59 AM IST
Updated Thu, 31 May 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश में बढ़े 1,31,000 नए करदाता
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

उत्तराखंड में करदाताओं की संख्या में 1,31,000 का इजाफा हुआ है। इस बढ़ोतरी के साथ बीते असेसमेंट ईयर में उत्तराखंड नए टैक्स करदाताओं के मामले में देश में चौथे स्थान पर आया है। आयकर विभाग अब नए कर निर्धारण वर्ष की तैयारियों में जुटा हुआ है।
मुख्य आयकर आयुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता ने बताया कि गत वर्ष तक प्रदेशभर में करदाताओं की संख्या करीब साढ़े छह लाख थी। आब गत असेसमेंट ईयर में बढ़कर करीब आठ लाख पर पहुंच गई है। बीते वर्ष में 1,31,000 नए करदाता बढ़े हैं। गत वर्ष तक करीब दस हजार करोड़ रुपये प्रदेशभर से आयकर आता था जो कि इस असेसमेंट ईयर में बढ़कर करीब 11 हजार करोड़ पहुंच गया है। यानी एक हजार करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। आयकर विभाग के मुताबिक नए करदाताओं के हिसाब से देखें तो उत्तराखंड की यह ग्रोथ पूरे देश में चौथे स्थान पर आई है। अब आयकर विभाग नए असेसमेंट ईयर में और अधिक कर वसूली की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

31 सर्वेक्षण से मिले 31 करोड़
आयकर विभाग ने बीते असेसमेंट ईयर में कुल 31 सर्वेक्षण किए। इसमें 20 सामान्य सर्वेक्षण और 11 रिकवरी सर्वे किए गए। मुख्य आयकर आयुक्त पीके गुप्ता के मुताबिक इन सर्वेक्षण से 31 करोड़ रुपये आयकर एकत्र किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओएनजीसी का आयकर घटा
ओएनजीसी की पैन शिफ्टिंग की खबरों पर विराम लगने के साथ ही यह बात भी सामने आई है कि इस साल ओएनजीसी का आयकर घटा है। गत असेसमेंट ईयर तक ओएनजीसी से करीब 7800 करोड़ रुपये का आयकर जमा होता था। इस असेसमेंट ईयर में यह घटकर सीधे 6000 करोड़ रुपये पर आ गया है। इसके पीछे क्रुड ऑयल के दाम बढ़ने को भी एक वजह माना जा रहा है।

इनसेट- जरूरी
आयकर शिकायत निवारण पखवाड़ा एक जून से
आयकर विभाग की ओर से सभी आय करदाताओं के लिए एक जून से 15 जून तक शिकायत निवारण पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। मुख्य आयकर आयुक्त पीके गुप्ता के मुताबिक इस पखवाड़े में अपीलीय प्रभाव, कर संशोधन और जन शिकायतों का निवारण किया जाएगा। संबंधित करदाता अपने सभी लंबित या नए प्रार्थना-पत्र के साथ पूरे दस्तावेज के साथ अपने निर्धारण अधिकारी या अपर आयकर आयुक्त से किसी भी कार्यदिवस में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed