{"_id":"5ace42614f1c1bca3d8b4957","slug":"31523466849-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनीस हत्याकांड : तीसरा आरोपी पुलिस कस्टडी रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनीस हत्याकांड : तीसरा आरोपी पुलिस कस्टडी रिमांड पर
Updated Wed, 11 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। चर्चित अनीस हत्याकांड के तीसरे आरोपी को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया गया है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए आर्म्स एक्ट के पुराने मामले में जमानत तुड़वाकर मुजफ्फरनगर जेल चला गया था। उसे श्रीनगर लाने के लिए कोतवाली पुलिस न्यायालय से पत्राचार कर रही थी।
मालूम हो कि विगत 29 जनवरी को यहां जीआईएंडटीआई मैदान में एक युवक का बोरे में बंद शव मिला था। मृतक की पहचान मंगलौर निवासी अनीस के रूप में हुई थी। छह फरवरी को हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने समलैंगिक संबंधों को हत्या का कारण बताया था। पुलिस के अनुसार श्रीनगर के कपड़ा व्यापारी सगीर अहमद के साथ अनीस ने समलैंगिक संबंध बनाए थे। बाद में अनीस समलैंगिक संबंधों को सार्वजनिक कर बदनाम करने की धमकी देकर 40 हजार की रकम वसूल चुका था। अनीस के बढ़ते लालच से परेशान सगीर ने भाड़े के हत्यारों से अनीस की हत्या करा दी। पुलिस पूछताछ में सगीर ने हत्या में दो अन्य लोगों के नाम पुलिस को बताए थे, जिस पर 6 फरवरी को पुलिस ने सगीर (63) और बहादुर उर्फ ईनाम निवासी मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया था, जबकि तीसरा आरोपी सरफराज उर्फ सरु पुत्र कल्लल निवासी सुभाषनगर (मुजफ्फरनगर) पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ पाया था।
कोतवाल एनएस बिष्ट ने बताया कि तीसरे आरोपी सरफराज गिरफ्तारी से बचने के लिए आर्म्स एक्ट के पुराने मामले में जमानत तुड़वाकर जेल चला गया था। पुलिस आरोपी को श्रीनगर लाए जाने के लिए कोर्ट से पत्राचार कर रही थी। बुधवार को यूपी पुलिस सरफराज को लेकर श्रीनगर पहुंची। यहां उसे मुंसिफ कोर्ट में पेश किया गया। कोतवाली पुलिस ने कोर्ट से अग्रिम विवेचना कार्रवाई के लिए सरफराज को 24 घंटे के पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया। कोतवाल बिष्ट ने बताया कि आरोपी सरफराज को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।