{"_id":"5ac7cf754f1c1bd3618b5cfe","slug":"31523044213-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित
Updated Sat, 07 Apr 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
पुलिस लाइन में आयोजित सैनिक सम्मेलन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती ने मार्च माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों से अधिक जिम्मेदारी पूर्वक अपनी ड्यूटी करने का आह्वान किया।
शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी ने पुलिसकर्मियों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को पुलिसकर्मियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। एसएसपी ने पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को किसी घटना के घटित होने या अवांछित घटना होने पर संबंधित को तुरंत पुलिस सहायता उपलब्ध कराने को कहा। इस अवसर पर एसपी सिटी प्रदीप राय, एसपी देहात सरिता डोभाल, एसपी यातायात लोकेश्वर सिंह समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
................................
इन पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान
एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने दारोगा सचिन पुंडीर, कांस्टेबल बृजमोहन, विनोद बचकोटी, नीरज नेगी, शिव प्रकाश, दीप प्रकाश, बबीता, सुनील मलिक, नीरज सामंत, आशीष शर्मा, अमित कुमार, प्रमोदन, दीवान सिंह, दिनेश, अमित, अनिल, अनुराग, सोनी को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।