{"_id":"5ac533f74f1c1bcc618b572a","slug":"31522873335-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसी पार्षद करेंगे बोर्ड बैठक का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसी पार्षद करेंगे बोर्ड बैठक का बहिष्कार
Updated Thu, 05 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
नगर निगम की बोर्ड बैठक बृहस्पतिवार को होगी। नए सभागार में आयोजित होने वाली आखिरी बोर्ड बैठक का कांग्रेसी पार्षद बहिष्कार करेंगे। उनका कहना है बैठक में उनकी कोई बात नहीं सुनी जाती, इसीलिए बैठक में जाने का कोई औचित्य नहीं है। वहीं, बैठक की सूचना तीन दिन पहले दिए जाने पर कई भाजपा पार्षदों में भी आक्रोश है। जिसे देखते बैठक में हंगामा होने के आसार है।
नगर निगम के नए सभागार में बृहस्पतिवार को बोर्ड की अंतिम बैठक होनी है। कांग्रेसी पार्षदों ने बैठक का बहिष्कार करने का फैसला किया है। नेता प्रतिपक्ष नीनू सहगल ने बताया कि बोर्ड बैठक में कांग्रेसी पार्षदों की बातों को नहीं सुना जाता है। उन्होंने मेयर पर मनमानी का आरोप लगाया। कहा कि इन सब बातों को लेकर कांग्रसी पार्षद बैठक में शामिल नहीं होंगे। उधर, तमाम भाजपाई पार्षदों में भी नाराजगी है। उनका कहना है कि बोर्ड की अंतिम बैठक को लेकर अचानक सूचना देना गलत है।