फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सुदृढ़ की जाए यातायात व्यवस्था

सुदृढ़ की जाए यातायात व्यवस्था

Tue, 20 Mar 2018 02:36 AM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
सुदृढ़ की जाए यातायात व्यवस्था
ब्यूरो/ अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन

पर्यटन नगरी की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने सोमवार को कोतवाल भावना कैंथोला को ज्ञापन सौंपा। कोतवाल ने प्रतिनिधिमंडल से व्यवस्था सुधारने को पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
सोमवार को शहर के व्यापारियों, विभिन्न सियासी दलों, सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल कोतवाली पहुंचा। उन्होंने कोतवाल को ज्ञापन सौंप मसूरी और मालरोड पर यातायात व्यवस्था सुधारने, लाइब्रेरी, पिक्चर पैलेस, बस स्टैंड, कैंपटी बस स्टैंड आदि स्थानों पर यातायात नियंत्रित करने, मालरोड व अन्य स्थानों पर तेज गति से चलने वाले वाहनों, यातयात नियमों का पालन न करने वालों पर कार्रवाई, शाम साढे़ चार बजे से रात साढ़े दस बजे तक मालरोड पर वाहनों के प्रतिबंध, मालरोड के किनारे वाहन पार्किंग न होने देने की मांग की। साथ ही उन्होंने व्यवस्था बनाने को पुलिस का सहयोग करने का आश्वासन दिया। व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने सभी दुकानदारों से दुकानों के आगे अतिक्रमण न करने की अपील की।
विज्ञापन

कोतवाल भावना कैंथोला ने कहा कि पुलिस कार्रवाई पर बेवजह का दबाव न बनाया जाए, ताकि यातायात नियमों का पालन कराया जा सके। बताया कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष अधिक चालान किये गए हैं। इस मौके पर संदीप साहनी, रजत अग्रवाल, ओपी उनियाल, गीता कुमाई, सुधांशु रावत, मेघ सिंह कंडारी, गणेश सैली, जावेद खान, अनुज गुप्ता, महेश चंद, अंजुम, दिनेश सेमवाल, विपिन गुनसोला, रजत शर्मा, अभिषेक हरी, पंकज जैन आशीष गोयल सलभ गर्ग, रजत कपूर, प्रमोद साहनी, परमजीत कोहली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed