{"_id":"5a4a9c724f1c1b09788b5fe1","slug":"31514839154-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टपकेश्वर मंदिर पहुंचा विश्व शांति प्रतीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टपकेश्वर मंदिर पहुंचा विश्व शांति प्रतीक
Updated Tue, 02 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
भारतीय समुदाय के लिए वर्ल्ड पीस मिशन के वैश्विक अभियान के शुभारंभ पर सोमवार को शांति प्रतीक को टपकेश्वर महादेव मंदिर और माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर में लाया गया। शांति प्रतीक लेकर पहुंचे मिशन के दल का टपकेश्वर में संस्कार परिवार की ओर से स्वागत किया गया। इसके बाद विश्व शांति और भारत को विश्व गुरु बनाने के संकल्प के साथ मंदिर में विशेष पूजा की गई। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल भी उपस्थित रहे। अभियान की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में सद्भावना और भाईचारे की जरूरत है। टपकेश्वर मंदिर के महंत किशन गिरी महाराज, पुजारी भरत गिरी महाराज ने भी दल को शुभकामनाएं दी। अभियान के सूत्रधार योगाचार्य बिपिन जोशी ने बताया कि प्राचीन ऋषि-मुनि परंपरा पर आधारित अभियान वैश्विक रूप से मलयेशिया में 12 जनवरी से दो फरवरी तक चलेगा। आचार्य बिपिन जोशी मलयेशिया में भारतीय समुदाय के लोगों के लिए योग और आध्यात्म के साथ वे ऑफ लाइफ सत्संग करेंगे। अशोक मिश्रा, पंडित अरविंद नौटियाल, पंडित दीपेंद्र नौटियाल मौजूद रहे।