{"_id":"5a3c14874f1c1bee688c334b","slug":"31513886855-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों की छत पर तेजाब उड़ेलने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानों की छत पर तेजाब उड़ेलने पर हंगामा
Updated Fri, 22 Dec 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकानों की छत पर तेजाब उड़ेलने से हंगामा
-- पुलिस ने आश्रम के महंत को हिरासत में लिया, पूछताछ जारी
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। मायाकुंड में केवलानंद आश्रम के महंत ने आश्रम की दुकानों को लेकर चल रहे विवाद के चलते बृहस्पतिवार की रात दुकानों की छत पर तेजाब उड़ेल दिया। आसपास के लोगों की सूचना पर दुकान संचालकों को जब इसका पता चला तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर हंगामा काटा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण चंद कोश्यारी के मुताबिक केवलानंद आश्रम के महंत अवस्थानंद पुरी का आश्रम की दुकानों को लेकर दुकान संचालकों से काफी समय से विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे अपने एक शिष्य के कहने पर उसने दुकानों की छत पर भारी मात्रा में तेजाब उड़ेल दिया। महंत को ऐसा करते देख आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी दुकान संचालकों को दी।
दुकान संचालकों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा काटा व पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने हंगामा कर रहे दुकान संचालकों को शांत कराने की कोशिश की मगर वह महंत पर कार्रवाई की मांग को लेकर अड़ गए। जिस पर पुलिस महंत अवस्थानंद पुरी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि महंत से पूछताछ की जा रही है। मामले में अभी किसी की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है, तहरीर मिलती है तो अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।