{"_id":"5a2aea834f1c1b95188b8ade","slug":"31512761987-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बल्लीवाला फ्लाई ओवर पर झूली ट्राली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में बल्लीवाला फ्लाई ओवर पर झूली ट्राली
Updated Sat, 09 Dec 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बल्लीवाला फ्लाई ओवर
पर हादसा, झूली ट्राली
ट्रैक्टर-ट्राली की कार से हुई भिड़ंत, ट्राली टूटकर लटकी
हादसे के कारण फ्लाई ओवर पर कई घंटे तक यातायात बंद रहा
पुलिस ने क्रेन से ट्राली को हटवाकर यातायात को कराया सुचारु
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून।
बल्लीवाला फ्लाईओवर पर हादसों का सिलसिला थमने में नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार तड़के कार से भिड़ंत होने के बाद एक ट्रैक्टर की ट्राली फ्लाई ओवर की दीवार से लटक गई। हादसे के कारण कई घंटे तक फ्लाई ओवर पर यातायात बंद रहा। पुलिस ने क्रेन से ट्राली हटवाकर यातायात सुचारु कराया।
बल्लीवाला फ्लाई ओवर हादसाें का ‘ब्लैक स्पॉट’ बन चुका है। यहां डेढ़ दर्जन के करीब लोग हादसों में अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि इससे कई गुना अधिक लोग जख्मी हो चुके हैं। पहले दिन से ही फ्लाई ओवर की बनावट को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ‘अमर उजाला’ की मुहिम के बाद ट्रैफिक पुलिस ने फ्लाई ओवर को लेकर विस्तृत रिपोर्ट भेजी थी। बुधवार को एनएच, पीडब्ल्यूडी और एडीबी के अधिकारियों ने बल्लीवाला फ्लाई ओवर का निरीक्षण कर हादसों का कारण ढूंढ़ने की कोशिश की थी। सूत्रों के अनुसार रिपोर्ट में मोड़ को लेकर आशंकाएं जताई गई हैं। शुक्रवार तड़के फिर फ्लाई ओवर पर हादसा हो गया। लोहे के पाइप लेकर आ रही ट्रैक्टर-ट्राली और कार के बीच टक्कर हो गई थी। ट्रैक्टर चालक ने तेजी से ब्रेक मारे तो ट्रैक्टर का कुंडा टूट गया, नतीजा यह हुआ कि ट्राली अलग होकर फ्लाई ओवर की दीवार पर झूल गई। ट्राली में भरे लोहे के पाइप सड़क पर बिखर गए। हादसे के कारण फ्लाई ओवर पर यातायात बंद कर दिया गया। दोपहर के समय क्रेन मंगाकर ट्राली को फ्लाई ओवर से हटाया गया, तब जाकर यातायात सुचारु हो सका।