{"_id":"59567c644f1c1b5f1e8b48b7","slug":"31498840164-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल की दीवारों पर पड़ी दरारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल की दीवारों पर पड़ी दरारें
Updated Fri, 30 Jun 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीपलकोटी। लगातार हो रही बारिश से राजकीय आदर्श इंटर कालेज गडोरा के निचले हिस्से से भूस्खलन होने लगा है। विद्यालय के मुख्य भवन सहित अन्य भवनों की दीवारों पर दरारें भी पड़ गई हैं, जिससे यहां अब कक्षाएं चलाना खतरे से खाली नहीं हैं।
प्रधानाचार्य बृजमोहन डिमरी और पीटीए अध्यक्ष हरीश पुरोहित ने डीएम से विद्यालय की चाहरदीवारी निर्माण करने और भूस्खलन क्षेत्र के ट्रीटमेंट के लिए बीआरओ को निर्देशित करने की मांग की। कहा कि वर्ष 2015 में बीआरओ की ओर से बदरीनाथ हाईवे के चौड़ीकरण के लिए आदर्श इंटर कालेज गडोरा के नीचे से कटिंग कार्य किया गया था, जिससे यहां भूस्खलन जोन सक्रिय हो गया। साथ ही विद्यालय के निचले हिस्से में पीएमजीएसवाई की ओर से सड़क निर्माण कार्य भी किया गया है, जिससे क्षेत्र में भूस्खलन हो रहा है। साथ ही धंसाव भी हो रहा है। पीटीए अध्यक्ष हरीश पुरोहित का कहना है कि वर्ष 2016 में तत्कालीन सीएम हरीश रावत से भी भूस्खलन क्षेत्र के ट्रीटमेंट की मांग की गई, लेकिन आज भी स्थिति जस की तस है। इधर, मुख्य शिक्षा अधिकारी ललित मोहन चमोला का कहना है कि शीघ्र प्रधानाचार्य से चाहरदीवारी व अन्य सुरक्षा कार्यों का प्रस्ताव मांगा जाएगा। इसके बाद उसे जिला योजना में वित्तीय स्वीकृति के लिए भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन