फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अमावस्या पर नहाए पर्व

अमावस्या पर नहाए पर्व

Sat, 24 Jun 2017 11:11 PM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
अमावस्या पर नहाए पर्व
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरिद्वार।
आषाढ़ अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा में स्नान कर पुण्य अर्जित किया। रात ही लाखों श्रद्धालु गंगा नहाने पहुंच गए थे। शनिवार के दिन अमावस्या पड़ने से शनिश्चरी हुई अमावस्या के स्नान का महत्व और अधिक बढ़ गया था। नारायणी शिला और कुशावर्त पर पितृ कर्म करने के लिए भी भारी भीड़ उमड़ी।
शनिवार के दिन जब भी अमावस्या पड़ी है, तभी धर्मनगरी में अप्रत्याशित भीड़ होती आई है। मान्यता है कि शनिश्चरी अमावस्या पर पितृ निमित्त श्राद्ध कर्म करने से पितृ दोषों से मुक्ति हो जाती है। लाखों श्रद्धालुओं ने दो दिनों में कुशावर्त और नारायणी शिला पर पितृ श्राद्ध कराए। नारायणी शिला पर तड़के तीन बजे से ही तिल रखने की जगह शेष नहीं बची थी। अनेक श्रद्धालुओं ने गणेश घाट पर पितृ कर्म संपन्न कराए। अमावस्या नहाने के लिए राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे थे।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने धर्मनगरी के अनेक निर्जन शिव मंदिरों में जाकर भी पितृ तर्पण किया। कुशावर्त के दत्तात्रेय शिव मंदिर में भारी भीड़ लगी रही। हर की पैड़ी पर प्रात:कालीन और सांयकालीन आरती के दर्शन करने के लिए हजारों तीर्थयात्री मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रारंभ हुए गुप्त नवरात्र, घर-घर साधना
तंत्र पूजा के लिए मशहूर गुप्त नवरात्र आषाढ़ अमावस्या के दिन ही प्रतिपदा लग जाने से प्रारंभ हो गए। इन नवरात्रों में तंत्र और अघोर साधना विशेष रूप से की जाती है। गुप्त नवरात्रों की पूजा बताकर नहीं की जाती और प्राय: सवेरे के अंधेरे में घरों पर होती है। इसके अलावा अनेक श्रद्धालु चंडी और मनसा वन के निर्जन क्षेत्रों में जाकर नौ दिवसीय साधना में जुट गए हैं। कनखल के तारा देवी, बगुला मुखी, काली मंदिरों में विशेष पूजा प्रारंभ हुई। शीतला माता के मंदिरों में भी भगवती आराधना की गई। शिवालिक वन क्षेत्र स्थित मां सुरेश्वरी देवी के मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। इसी के साथ अनेक भक्तों ने मनसा देवी, चंडी देवी, दक्षिण काली और माया देवी जाकर भगवती के दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed