फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   खुलूस के साथ अदा की अलविदा जुम्मे की नमाज

खुलूस के साथ अदा की अलविदा जुम्मे की नमाज

Fri, 23 Jun 2017 10:27 PM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खुलूस के साथ अदा की अलविदा जुम्मे की नमाज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरिद्वार।
रमजान माह के अलविदा जुमा की नमाज रोजेदारों ने पूरे खुलूस के साथ अदा की। मस्जिदों में अलविदा जुमा का खास खुतबा बयान किया गया। ईद की नमाज से पहले फितरा अदा करने की अपील की गई। रोजेदारों ने एक दूसरे को जुमा अलविदा की मुबारकबाद पेश की। रोजेदारों के चेहरों पर ईद उल फितर की खुशी और दिलों में माह ए रमजान की विदाई का रंज भी बराबर रहा।
रमजान माह के चौथे और आखिरी जुमा यानी अलविदा जुमे की नमाज को लेकर रोजेदारों ने ईद जैसा उल्लास रहता है। तमाम लोग ईद की तरह ही अलविदा जुमे की नमाज भी नए कपड़ों के साथ अदा करते हैं। इस बार अलविदा जुमा 27वें रोजे को पड़ा। जुमा अलविदा के मौके पर अलग-अलग मस्जिदों में उलेमाओं ने अपने बयान में खासकर नौजवानों को ताकीद करते हुए कहा कि चांद रात में जश्न के नाम पर नाच गाने से परहेज करें। रमजान का महीना इबादत का महीना है और ईद का त्यौहार उसका इनाम है। ईद की खुशियां मनाएं लेकिन हुड़दंग नहीं। ईद उल फितर का त्यौहार मिल जुलकर सादगी के साथ मनाएं।
विज्ञापन

ज्वालापुर कटहरा बाजार की बड़ी जामा मस्जिद में हाफिज हसन ने जुमे की नमाज अदा कराई। मंडी की मस्जिद में हाफिज कुतबुद्दीन, चौक बाजार की मस्जिद में हाफिज इसराइल, मस्जिद ए अली में हाफिज गुलसनव्वर, फातिमा मस्जिद में मौलाना इकबाल कासमी, मदीना मस्जिद में कारी तबारक हुसैन, रोशनाबाद कोर्ट परिसर मस्जिद में हाफिज मुहम्मद इकबाल ने अलविदा जुमे की नमाज अदा कराई। मदरसा दारुल उलूम रशीदिया ईदगाह रोड़ में मौलाना आरिफ कासमी ने अलविदा जुमे की नमाज अदा कराने से पहले फितरा और जकात की तफसील से जानकारी दी। इन मस्जिदों के अलावा मैदानियान में खजूर वाली मस्जिद, घोसियान, अहबाबनगर, पांवधोई, हज्जाबान, मेन रोड़, कस्साबान, भेल सेक्टर एक सहित सराय, जमालपुर, एक्कड़, गाड़ोवाली, धनपुरा, बादशाहपुर, मुस्तुफाबाद, बहादराबाद, सलेमपुर, गढ़ मीरपुर जैसे गांवों की मस्जिदों में भी अलविदा जुमे की नमाज में रोजेदारों ने खासी तादाद में नमाज अदा की। नमाज के बाद रोजेदारों ने एक दूसरे को अलविदा जुमे की मुबारकबाद दी। कई जगहों पर गोला दागकर खुशी का इजहार किया गया। अलविदा जुमे के बाद ईद की आमद को देखते हुए रोजेदारों में त्यौहार का उल्लास जरूर रहा, पर रमजान की विदाई पर उनका दिल भी भारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



ईदगाह में ईद की नमाज की तैयारियां शुरू
ज्वालापुर की बड़ी ईदगाह में ईद उल फितर की नमाज की तैयारियां शुरू हो गई। ईदगाह कमेटी के सदर हाजी इरफान अंसारी और सेके्रटरी हाजी नईम अख्तर कुरैशी ने बताया कि ईदगाह में साफ सफाई का काम जल्द पूरा कर लिया जाएगा। चांद रात में ईद की नमाज के वक्त का ऐलान कर दिया जाएगा। कमेटी के सदर और सेक्रेटरी के अलावा नायब सदर हाजी रफी खान, जामा मस्जिद कमेटी के मेंबर चौधरी अफजल अल्वी, हाजी शाहबुद्दीन अंसारी, डा. जुल्फिकार खान, मुनव्वर कुरैशी, अरशद ख्वाजा, राहत हुसैन अंसारी, मुनीस खान, छम्मन पीरजी, मुनीस खान, सरफराज अहमद गौड, हाफिज शमीम अहमद गुलफाम पीरजी, रियासत गौड आदि ने रोजेदारों को अलविदा जुमे की मुबारकबाद दी।


तरावीह अलविदा पर जगमगा उठी मस्जिदें
हरिद्वार। अलविदा जुमे से पहले जुमेरात की रात ईशा की नमाज के बाद शहर की तमाम मस्जिदों में तरावीह अलविदा हुई। इस मौके पर रंग बिरंगी लाइटों से सजी मस्जिदें रोशनी से जगमगा उठी। कटहर बाजार की बड़ी जामा मस्जिद की सजावट हर साल की तरह सबसे खास रही। तमाम मस्जिदों में तरावीह की नमाज में कुरआन पूरा होने पर फातिहाख्वानी कराई गई। कई मस्जिदों में मिलाद शरीफ भी हुआ। मंडी की मस्जिद में हाफिज कुतबुद्दीन, मस्जिद ए अली में हाफिज गुलसनव्वर, फातिमा मस्जिद में हाफिज मुहम्मद नावेद ने कुरआन सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed