फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   300 crore business affected in banks due to strike

दो दिवसीय हड़ताल से बैंकों में 300 करोड़ का करोबार प्रभावित

Wed, 30 Mar 2022 12:22 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
300 crore business affected in banks due to strike
सरकार की जन-विरोधी आर्थिक नीतियों और श्रमिक विरोधी नीतियों के विरोध में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच और विभिन्न क्षेत्रों की स्वतंत्र श्रमिक यूनियनों की दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी दून में प्रदर्शन किया। इसके चलते बैंक, डाकघर, बीमा समेत विभिन्न कार्यालय में कामकाज प्रभावित रहा। उधर, बैंकों की हड़ताल से दून में दोनों दिन लगभग 300 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

आल इंडिया बैैंक इंप्लाइज एसोसिएशन (एआइबीईए) और आल इंडिया बैैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (एआइबीओए) के आह्वान पर आयोजित बैंकों की दो दिवसीय हड़ताल के दूसरे दिन बैंक कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को एस्ले हाल चौक स्थित सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। बैंक यूनियनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआइ) को छोड़कर प्रदेश के अधिकांश बैैंकों के कार्मिक शामिल रहे। उत्तरांचल बैैंक इंप्लाइज यूनियन देहरादून के जिला सचिव चंद्रकांत जोशी ने बताया कि पुरानी पेंशन लागू करने, संविदा कर्मियों को नियमित करने, आउटसोर्सिंग बंद करने और बैैंकों का निजीकरण नहीं करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों ने दो दिवसीय हड़ताल की है। बैंक आफ बड़ौदा के अधिकारी बैंकों में रहे लेकिन कर्मचारियों के हड़ताल में रहने की वजह से वहां भी कामकाज नहीं हो सका। बैंककर्मियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में विनय शर्मा, अनिल जैन, राजन पुंडीर, एसएस रजवाड़, ओपी मौर्य, प्रदीप डबराल, गोपाल तोमर, नवीन कुमार, विजय गुप्ता, डीएन उनियाल, विजय राणा, केके शर्मा, विनोद उनियाल, सरज कमल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed