फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   30 people are coming to Aadhaar center

Dehradun News: आधार केंद्र में लोग आ रहे 30, 16 लौट रहे निराश

Tue, 17 Oct 2023 12:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
30 people are coming to Aadhaar center
200 गावों के बाजार साहिया में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक में एकमात्र आधार सेंटर चल रहा है। यहां रोजाना करीब 30 से 35 लोग नया आधार कार्ड बनवाने या संशोधन के लिए आते हैं। लेकिन केवल आधे लोगों के नए आधार कार्ड बनने या संशोधन के काम हो पा रहे हैं। सर्वर डाउन होने के चलते आधार कार्ड बनने में समस्या आ रही है। वहीं बुधवार, रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार को आधार केंद्र बंद रहता है।
विज्ञापन


सोमवार को आधार केंद्र की पड़ताल के दौरान लोगों की परेशानी सामने आई। बैंक स्थित आधार केंद्र के काउंटर के बाहर 35 लोग लाइन में खड़े थे। यहां एक कर्मचारी काउंटर पर तैनात मिला। कर्मचारी को एक आधार कार्ड बनने में करीब 10 से 15 मिनट लग रहे थे। बैंक में ग्राहक भी मौजूद थे। ऐसे में बैठने के लिए पर्याप्त जगह नहीं थी।
विज्ञापन


काउंटर के बाहर लोगों की कतार लगी थी। लोगों ने बताया कि आज बारिश हो रही है तो अंदर कतार लगी है। अन्य दिनों में बैंक के बाहर तक लाइन लगती है। केंद्र में कर्मचारी को तीन से चार बार लोगों के फिंगर प्रिंट मैच करने पड़ रहे थे। इस दौरान कनेक्टिविटी की समस्या की बात भी सामने आई। कुछ लोगों का कहना था वह तीन से चार बार आधार केंद्र में चक्कर काट चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन








बैंक में ग्राहक भी आते है, आधार कार्ड बनवाने और संशोधन करवाने वाले लोगों की भीड़ भी रहती है। आधार कार्ड सेंटर छोटा है। बैठने के लिए पर्याप्त जगह नहीं हैं। यहां कनेक्टिविटी की भी समस्या रहती है। नाम में कुछ परिवर्तन करवाना है। तीन-चार दिनों से चक्कर काट रहा हूं। - प्रशांत भसीन, साहिया






नाम में परिर्वतन करवाना था। पहले आई तो बुधवार था। पता चला कि बुधवार को आधार केंद्र बंद रहता है। आज दोबारा आई हूं। काम देरी से तो हो रहा है पर उम्मीद है कि आधार कार्ड में संशोधन हो जाएगा। आधार केंद्र अलग होना चाहिए। - शशि शर्मा, उपरोली






आधार केंद्र के काउंटर पर बुजुर्ग और युवाओं के लिए एक लाइन है। जो केंद्र में पहले आता है उसका काम पहले होता है। कार्ड में दर्ज उम्र में संशोधन करवाना था। लाइन में खड़े-खड़े पैर थक गए है। उसके साथ बुजुर्गों के लिए अलग लाइन की व्यवस्था भी की जाए। - ऋचा गुप्ता, साहिया







आधार केंद्र की व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। कनेक्टिविटी की समस्या को लेकर संबंधित एजेंसी से बात की जाएगी। बुजुर्गों के लिए अलग लाइन के लिए निर्देश दिए जाएंगे। नया केंद्र बनाने की संभावना पर विचार किया जाएगा। - हरिगिरी गोस्वामी, एसडीएम (कालसी, चकराता, त्यूणी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed