फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   3 people died in Haridwar by cold

हरिद्वारः ठंड के कहर ने एक रात में लील ली तीन जिदंगी

Mon, 22 Dec 2014 08:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 22 Dec 2014 08:15 PM IST
विज्ञापन
3 people died in Haridwar by cold

उत्तराखंड में ठंड के कहर से हरिद्वार में तीन लोगों की मौत का मामला सामने आया है। जिनमें एक जिला अस्पताल में भर्ती मरीज की मौत का मामला है और दो युवकों बहादराबाद कस्बे में खुले आसमान के नीचे सोने से मृत पाए।

विज्ञापन


तीनों लोगों की मौत ठंड लगने से होना बताया जा रहा है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जिला अस्पताल के प्रबंधन ने अस्पताल में मृतक के शव के अंतिम संस्कार को नगर कोतवाली पुलिस को मेमो भेजा है।
विज्ञापन


बहादराबाद कस्बे में होटल पर कार्य करने वाले कुलदीप पुत्र रामबल उम्र 35 वर्ष का शव होटल के बाहर मिला। अंदेशा जताया जा रहा है कि उसने कार्य निपटाने के बाद शराब पी थी। जिसके चलते होश में न रहने के कारण बाहर ही सो गया। सुबह को उसका अकड़ा हुआ शरीर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा शव हाइवे पर स्थित साईं मंदिर के पास मिला। जिसकी उम्र करीब 55 वर्ष है। उसने नीली पेंट, सफेद शर्ट व सफेद स्वेटर पहना हुआ था। जिसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। लेकिन इसकी मौत भी ठंड लगने से होना माना जा रहा है, क्योंकि शव पर कोई चोट आदि के निशान नहीं है। बहादराबाद पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम को भेजा है।

वहीं तीसरी मौत जिला अस्पताल में भर्ती मरीज कमलकांत पुत्र बालकिशन सेठी निवासी मुरादाबाद यूपी की हो गई। कमलकांत अस्पताल में 28 नवंबर को भर्ती कराया गया था। उसके पैर में घाव बना हुआ था। उसे अस्पताल स्टाफ ने करीब 11 बजे देखा तो वह मृत मिला। कमलकांत के शव का पोस्टमार्टम कराने एवं अंतिम संस्कार को जिला अस्पताल ने मेमो भेजा है। जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम को रखा है।

जिला अस्पताल में चार दिन में तीन की मौत

3 people died in Haridwar by cold

जिला अस्पताल में मरीजों को ठंड से बचाने के लिए कोई इंतजाम नहीं कराने पर ठंड से चार दिन में तीन मरीजों की मौत हो गई है। तीनों की मरीजों की देखरेख करने वाला उनका कोई परिजन नहीं था। तीन मौतें होने के बाद अस्पताल प्रबंधन अब सर्दी से बचाने के लिए हीटर आदि का इंतजाम करने में लगा है।

जिला अस्पताल में 28 नवंबर को पैर के घाव के कारण भर्ती किए गए मरीज कमलकांत पुत्र बालकिशन सेठी निवासी मुरादाबाद यूपी सोमवार को अपने बैड पर मृत किया। इससे पहले अस्पताल में बृहस्पतिवार की शाम को एक 52 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरे मरीज राजन उम्र 60 वर्ष निवासी त्रिवेंद्रम केरल की मौत उसी रात को मौत हो गई। ठंड से ही तीनों मौतों का होना माना जा रहा है।

हालांकि अस्पताल प्रबंधन ने इन मौतो को प्राकृतिक मौत माना है। लेकिन तीन मौतें होने के बाद अस्पताल प्रबंधन चेता है। सोमवार को आनन-फानन में प्रबंधन ने आठ रुम हीटर मंगाए हैं। जिन्हें शाम को ही चालू करा दिया गया है। हालांकि मरीजों को कंबल दिन में वितरित कर दिए गए।

सुबह से बिजली नहीं
अस्पताल में सुबह सात बजे से बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन और एक्स-रे का कार्य बाधित हुआ। जैसे तैसे करके कार्य चलाया। वहीं दूसरी ओर मेला अस्पताल में भी दस बजे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और 12 बजे आपूर्ति शुरू हुई। इस बीच अस्पताल में अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे नहीं हो सके। इससे मरीजों को अस्पताल में बैठकर इंतजार करना पड़ा। मेला अस्पताल के अधीक्षक डॉ. एसके सिंह का कहना है कि शीघ्र ही जनरेटर चलाने की व्यवस्था की जाएगी।

भर्ती मरीजों को अतिरिक्त कंबल ओढ़ने के लिए दिए गए थे। पिछले सालों में कभी भी हीटर नहीं लगाए गए और हीटर आदि के लिए कोई बजट नहीं मिलता। अस्पताल पर करीब एक करोड़ रुपये का उधार बकाया है। लेकिन जैसे तैसे करके आठ रुम हीटर मंगाए है। सोमवार को पूरे दिन बिजली नहीं आई तो हीटर कैसे चलाए।
डॉ. अनिल तोमर, सीएमएस, जिला अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed