फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   3.41 lakh lost in the name of electric goods

इलेक्ट्रिक सामान खरीदने के झांसे में गंवाए 3.41 लाख रुपये

Thu, 10 Nov 2022 11:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
3.41 lakh lost in the name of electric goods
ऑनलाइन इलेक्ट्रिक सामान खरीदने के झांसे में आकर एक व्यक्ति ने 3.41 लाख रुपये गंवा दिए। पीड़ित व्यक्ति ने साइबर थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। यशस्वी राज सिंह निवासी पैसिफिक गोल्फ एस्टेट ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में दी तहरीर में बताया कि उन्हें कुछ इलेक्ट्रिक सामान खरीदना था। इसके लिए उन्होंने इंटरनेट पर सर्च किया। जिस पर इंस्टाग्राम पर एल अकरम फोनिक्स इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम पर बनाए गए अकाउंट से उनका संपर्क हुआ। यशस्वी राज सिंह ने इस कंपनी से एक यूनिट खरीदनी चाही, जिस पर उनसे 10 हजार एडवांस मांगे गए। पीड़ित ने पेमेंट किया तो उनके ऑर्डर में 10 यूनिट दर्ज कर दी गई। इस पर पीड़ित ने आपत्ति जताई तो किसी अन्य को सामान बेचने का झांसा दिया। आरोप है कि इसके बाद कस्टम समेत अन्य के नाम पर झांसे में लेकर उनसे 3.46 लाख रुपये जमा करवा लिए गए। इसके बाद भी आरोपी और रकम की मांग कर रहे थे, जिस पर उन्हें ठगी का एहसास हो गया। राजपुर थानाध्यक्ष जिनेंद्र सिंह राणा ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed