{"_id":"6743bf582fea1ee30e065de5","slug":"29-lakh-rupees-kept-in-the-house-were-stolen-by-breaking-the-window-of-a-closed-house-dehradun-news-c-5-1-drn1030-555471-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बंद मकान की खिड़की तोड़कर घर में रखे 29 लाख रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बंद मकान की खिड़की तोड़कर घर में रखे 29 लाख रुपये चोरी
विज्ञापन
I
II-पूजा में शामिल होने के लिए अपने गांव उत्तरकाशी गया था परिवार
I
I-घर बनाने को रिश्तेदारों से उधार ली थी रकम, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
I
Iचोरों ने एक बंद मकान की खिड़की तोड़कर अंदर रखे 29 लाख रुपये और सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ित ने यह रकम मकान बनाने के लिए रिश्तेदारों से उधार ली थी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घर के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों की तलाश की जा रही है।
I
Iघटना नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के सारथी विहार की है। यहां पर भगत सिंह रावत मूल निवासी गढ़बरसाली, उत्तरकाशी वर्ष 2017 से किराए के मकान में रहते हैं। उनका सेलाकुई में मकान बन रहा है। इसके लिए उन्होंने रिश्तेदारों से 29 लाख रुपये उधार लिए थे। इसी बीच उनके पैतृक गांव में पूजा का आयोजन होना था। भगत सिंह पूरे परिवार के साथ गत 15 नवंबर को पूजा में शामिल होने के लिए उत्तरकाशी चले गए।
I
Iवहां उन्हें मकान मालिकों ने सूचना दी कि उनके घर में चोरी हो गई है। भगत सिंह वहां से लौटे तो देखा कि चोर ने घर की खिड़की की ग्रिल निकालकर अंदर दाखिल हुए हैं।
विज्ञापन
I
I
I
Iउन्होंने अंदर अलमारी में देखा तो 29 लाख रुपये गायब थे। इसके अलावा वहां से एक चेन, चांदी के सिक्के, पत्नी के गहने, बच्चे के हाथ के कड़े और लकड़ी की गुल्लक चोरी हो गई थी। इस गुल्लक में भी 20 से 30 हजार रुपये रखे हुए थे। भगत सिंह रावत ने बताया कि चोरों ने ग्रिल निकालने से पहले ताले को तोड़ने का भी प्रयास किया था।
I
Iलेकिन, इसमें सफल नहीं हुए। उनकी शिकायत पर नेहरू कॉलोनी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि चोरी करने वाले को इस रकम के बारे में पता था। यही कारण है कि कमरे में और कोई सामान बिखरा हुआ नहीं था। केवल अलमारी ही खोली गई थी।I