फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   27 lakh duped by the pretext of a job in the postal department

Dehradun News: डाक विभाग में नौकरी का झांसे देकर 27 लाख ठगे

Thu, 15 Jan 2026 01:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
27 lakh duped by the pretext of a job in the postal department
पटेलनगर थानाक्षेत्र में केंद्र सरकार के डाक विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन युवाओं से 27 लाख रुपये की ठगी हो गई। ठगों की साजिश इतनी सुनियोजित रही कि पीड़ितों को दिल्ली स्थित डाक भवन बुलाकर फर्जी साक्षात्कार भी ले लिया। इसके बाद विभाग के जाली नियुक्तिपत्र और आईडी कार्ड भी थमा दिए।
विज्ञापन

मामले में कार्रवाई न होने पर पीड़ितों ने अदालत की शरण ली। अदालत के आदेश पर पटेलनगर पुलिस ने मंगलवार को एक दंपती समेत तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। रुद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ निवासी अमित सिंह ने अदालत को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि एक परिचित के माध्यम से उसकी मुलाकात बंजारावाला निवासी गौरव कुमार, उसकी पत्नी अलका चौधरी और अंकुर वर्मा से हुई थी। आरोपियों ने दावा किया कि उनकी पहुंच मिनिस्ट्री ऑफ कम्युनिकेशन में है और वे डाक विभाग में सरकारी नौकरी लगवा सकते हैं।
विज्ञापन


अमित के साथ उसके दो दोस्त ठाकुर सिंह और भूपेंद्र ने नौकरी के लिए हामी भर दी। आरोपियों ने प्रत्येक से 12-12 लाख रुपये की मांग की। पीड़ितों ने भरोसा करके गूगल पे, बैंक ट्रांसफर और नकद के माध्यम से कुल 27 लाख रुपये आरोपियों को दे दिए। विश्वास जीतने के लिए आरोपियों ने 21 दिसंबर 2024 को इंडिया पोस्ट की फर्जी मेल आईडी से इंटरव्यू का बुलावा भेजा और एचडीएफसी बैंक का 50 हजार का एक फर्जी ड्राफ्ट भी दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकार बने तीनों युवाओं को आरोपियों ने दिल्ली स्थित डाक भवन बुलाया। वहां उन्हें कूट रचित नियुक्तिपत्र, सहायक निदेशक के फर्जी हस्ताक्षर वाले दस्तावेज और डाक विभाग की मुहर लगे आईडी कार्ड दिए गए। शक होने पर जब अमित और उसके दोस्तों ने छानबीन की तो पता चला कि उन्हें दिए गए सभी दस्तावेज और आईडी पूरी तरह फर्जी हैं।





Iरुपये वापस मांगे तो धमकाने लगे आरोपी
I

अमित का आरोप है कि जब उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने अपनी पहुंच बड़े राजनेताओं तक होने की बात कही। पीड़ितों को धमकी दी गई कि यदि कहीं शिकायत की तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा या गायब करवा दिया जाएगा। एसएसपी और डीजीपी तक गुहार लगाने के बाद भी कार्रवाई न होने पर तीनों युवकों ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। थानाध्यक्ष चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed