फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   26 crore rupees received for rebuilding rural businesses damaged by the disaster.

Dehradun News: आपदा से क्षतिग्रस्त ग्रामीण व्यवसाय के पुनर्निर्माण के लिए मिली 26 करोड़ की मदद

Thu, 27 Nov 2025 08:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 08:08 PM IST
विज्ञापन
26 crore rupees received for rebuilding rural businesses damaged by the disaster.
-आईफेड ने उत्तरकाशी, चमोली और देहरादून जिले के लिए स्वीकृत की राशि
विज्ञापन

-ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने की आपदा से ग्रामीण क्षेत्रों में हुए नुकसान की समीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश में आपदा से क्षतिग्रस्त ग्रामीण व्यवसाय के पुनर्निर्माण के लिए अंतरराष्ट्रीय कृषि विकास कोष (आईफेड) ने 26 करोड़ की राशि स्वीकृत की है। इस राशि से उत्तरकाशी, चमोली व देहरादून जिले में प्रभावितों को व्यवसाय के लिए सहायता राशि दी जाएगी।
बृहस्पतिवार को कैंप कार्यालय में ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय अधिकारियों की बैठक में आपदा से ग्रामीण क्षेत्रों में हुए नुकसान की समीक्षा की। अधिकारियों ने जानकारी दी कि उत्तरकाशी, चमोली और देहरादून जिले में आपदा से हुए नुकसान पर ग्रामोत्थान परियोजना के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय कृषि विकास कोष को वित्तीय सहायता के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। आईफेड ने 26 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम्य विकास मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (पीएमएजीवाई) के तहत जिन लाभार्थियों के मकान आपदा में क्षतिग्रस्त हुए हैं, उनके प्रस्ताव शीघ्रता से तैयार कर भारत सरकार को भेजे जाएं। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में आपदा से प्रभावित सूक्ष्म एवं मध्यम व्यवसाय, पंचायत भवन, विद्यालयों के पुनर्निर्माण के लिए प्रभावितों को शीघ्र लाभ पहुंचाया जाए, जिससे प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द राहत मिल सके। बैठक में अपर सचिव ग्राम्य विकास झरना कमठान, मुख्य विकास अधिकारी देहरादून अभिनव शाह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed