{"_id":"6838c52927adb8e1110a0611","slug":"2493-passengers-left-for-yamunotri-and-gangotri-dham-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-703202-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: 2493 यात्री यमुनोत्री और गंगोत्री धाम रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: 2493 यात्री यमुनोत्री और गंगोत्री धाम रवाना
Fri, 30 May 2025 02:05 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Fri, 30 May 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर के हरबर्टपुर अंतरराज्यीय बस अड्डा और कटापत्थर चेक पोस्ट से 2493 यात्री यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की ओर रवाना हुए। दोनों चेक पोस्ट पर 143 वाहनों के ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड की जांच की गई। वहीं, हरबर्टपुर और नया गांव पेलियो स्थित केंद्रों पर 1212 यात्रियों ने ऑफलाइन पंजीकरण करवाए। हरबर्टपुर और कटापत्थर में चारधाम यात्रियों की जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है। बृहस्पतिवार को हरबर्टपुर चेक पोस्ट से 1374 और कटापत्थर चेक पोस्ट से 1119 यात्री धामों की ओर रवाना हुए। जिला पर्यटन अधिकारी सीमा नौटियाल ने बताया कि हरबर्टपुर बस अड्डे पर 831 और नया गांव पेलियो में 381 यात्रियों ने अपने ऑफलाइन पंजीकरण करवाए।