फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   241 Central PM Shree Vidyalayas are changing the face of education in Uttarakhand

Dehradun News: उत्तराखंड में 241 केंद्रीय पीएम श्री विद्यालय बदल रहे शिक्षा की तस्वीर

Thu, 05 Feb 2026 08:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 08:50 PM IST
विज्ञापन
241 Central PM Shree Vidyalayas are changing the face of education in Uttarakhand
-सांसद महेंद्र भट्ट के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने दिया जवाब, सहकारिता की 1216 पैक्स इकाई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। पीएम श्री योजना के तहत 241 स्कूल उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था में बड़े परिवर्तन की दिशा में कार्यरत हैं। वहीं, सहकारी क्षेत्र में प्रदेश में अब तक 1216 पैक्स इकाई स्थापित हो गई है, जिनमें 669 ईआरपी पर ऑनबोर्ड हो गई है।

राज्यसभा में सांसद महेंद्र भट्ट के सवाल का जवाब देते हुए शिक्षा राज्यमंत्री जयंत चौधरी ने बताया कि पीएम श्री योजना के तहत उत्तराखंड के 241 विद्यालयों का चयन किया गया है। जिसमें वर्षवार राज्य के लिए 72.91 करोड़ से 134.16 करोड़ रुपये तक दिए गए हैं। उत्तराखंड में आईसीटी प्रयोगशालाओं, स्मार्ट कक्षाओं, जीव विज्ञान प्रयोगशाला, रसायन विज्ञान प्रयोगशाला, भौतिकी प्रयोगशाला, व्यावसायिक शिक्षा, एलईडी लाइटिंग, खाद बनाने की सुविधाओं आदि से संबंधित परियोजनाओं को पीएवी ने स्वीकृति दी है।
विज्ञापन


सरकारी समितियों संबंधी सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने बताया कि अब तक कुल 61,478 प्राथमिक कृषि ऋण समितियां यानि पैक्स कंप्यूटरीकृत और ईआरपी पर ऑनबोर्ड कर दी गई हैं। जिसके तहत राज्य में अब तक 1216 पैक्स इकाई स्थापित हो गई हैं, जिनमें 669 ईआरपी पर ऑनबोर्ड हो रही हैं। स्पष्ट किया कि पैक्स कार्मिकों के नियुक्ति की नीति बनाने का कार्य संबंधित राज्यों, संघ राज्य क्षेत्रों की सरकारों के क्षेत्राधिकार में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed