फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   24 hour electricity in country till 2022.

2022 तक हर घर में होगी 24 घंटे बिजली: पीएम

Sat, 12 Sep 2015 02:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Sat, 12 Sep 2015 02:07 PM IST
विज्ञापन
24 hour electricity in country till 2022.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार साल 2022 में आजादी के 75वें साल में पूरे देश को 24 घंटे बिजली मुहैया कराएगी। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य है कि आजादी के 68 साल बाद भी देश के 18 हजार गांवों में बिजली नहीं पहुंच पाई है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार का 1000 दिन में इन गांवों में बिजली पहुंचाने का लक्ष्य है। इसके लिए प्रतिदिन मानीटरिंग की जा रही है। गांव में पोल, तार और मजदूर पहुंचे या नहीं, जिम्मेदार विभागों से जवाब मांगा जा रहा है। मोदी ने कहा इन चुनौतीपूर्ण कार्यों के लिए ही जनता ने उन्हें चुना है।
विज्ञापन


शुक्रवार को आईडीपीएल हॉकी मैदान में आयोजित स्वागत सभा में प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने सवा साल के कार्यकाल में जो विकास कार्य किए हैं, वह तो अभी शुरुआत है, आगे अभी बहुत कुछ करना है। पीएम ने कहा कि बेटियां तीसरी और चौथी कक्षा में आते-आते स्कूल छोड़ रही थीं, जिसकी वजह स्कूल में बेटियों के लिए अलग से शौचालय नहीं होना था। बेटियां पढ़नी चाहिए, इसके लिए एक साल में सवा चार लाख शौचालय जन सहयोग से तैयार किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'जवानों के सम्मान से बड़ा नहीं है धन'

24 hour electricity in country till 2022.

बैंक को अमीरों की बपौती समझने वाले देश के गरीब लोगों के लिए जनधन योजना शुरू की, जिसके तहत 100 दिन में 17 सौ करोड़ गरीब लोगों ने जनधन योजना में बैंक में खाते खोलकर और सुविधा से जुड़कर नया इतिहास रच डाला। उनका कहना था कि सरकार ने देश में विकास कार्यों की बदौलत जनता का भरोसा जीता है, यह भरोसा आगे भी बना रहेगा।

ओआरओपी पर बोले पीएम
प्रधानमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की वन रैंक वन पेंशन के लिए 500 करोड़ की योजना बनाई थी। हमारी सरकार आई और इससे पहले चुनावी रैलियों में पूर्व सैनिकों से वन रैंक वन पेंशन लागू करने का वादा किया था। सोचा कांग्रेस ने पांच सौ करोड़ की योजना बनाई थी, यदि हम लागू करते हैं तो ज्यादा से ज्यादा एक हजार करोड़ का भार पड़ेगा।
 
मामले में गठित कोश्यारी कमेटी ने 265 करोड़ का खर्च बताया। योजना को धरातल पर उतारने की कवायद शुरू की गई तो इस पर 10 हजार करोड़ रुपये खर्च का हिसाब बना, इतनी बड़ी रकम भारत जैसे गरीब देश के लिए असंभव थी, लेकिन जवानों के सम्मान से धन बड़ा नहीं है, लिहाजा सरकार ने वन रैंक वन पेंशन योजना लागू कर दी।

नकारात्मक राजनीति से विकास में बाधक

24 hour electricity in country till 2022.

प्रधानमंत्री ने कहा कि नकारात्मक राजनीति से न तो देश चल सकता है और न ही विकास संभव है। कांग्रेस नकारात्मक राजनीति कर उनकी सरकार के विकास कार्यों में रोड़ा अटकाने का कार्य कर रही है। पीएम ने कहा कि कभी संसद में हमारे दो सदस्य थे, तब कई लोग हमारा मजाक बनाते थे, हमें सुनना पड़ता था।

कांग्रेस उस समय 400 से अधिक सीटों पर हुआ करती थी, लेकिन नकारात्मक राजनीति के चलते अब वह 40 पर सिमट गई है। मगर हमने कभी दूसरों को दोष नहीं दिया।

अपनी कमियों को दूर करने का प्रयास किया और यही कारण है कि 30 साल में जनता ने हम पर भरोसा जताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस अब भी नकारात्मक राजनीति करने पर तुली है। बकौल पीएम मुझे रोज नई गाली देने के लिए डिक्शनरी के पन्ने पलटते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed