{"_id":"d9fd0fac9b7687768045dd1cfc704e5c","slug":"22-states-participate-in-national-handball-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय हैंडबॉल में जुटेंगे 22 राज्यों के खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय हैंडबॉल में जुटेंगे 22 राज्यों के खिलाड़ी
अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Sun, 10 Nov 2013 04:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश स्थित ज्योति स्पेशल स्कूल में 12 नवंबर से तीन दिवसीय राष्ट्रीय हैंडबॉल चैंपियनशिप शुरू होगी। स्पेशल ओलंपिक भारत और भारतीय खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में यह प्रतियोगिता आयोजित की रही है। प्रतियोगिता में देशभर से 22 प्रांतों की टीमें प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन
आयोजक मंडल ने किया विचार विमर्श
रविवार को हरिद्वार रोड स्थित स्कूल में राष्ट्रीय हैंडबॉल चैंपियनशिप की तैयारी को लेकर आयोजित बैठक में प्रतियोगिता को सही रूप से संचालित के लिए आयोजक मंडल ने विचार विमर्श किया।
विज्ञापन
स्पेशल ओलंपिक भारत के प्रतिनिधि एयर मार्शल अशोक गोयल ने बताया कि उत्तराखंड में पहली बार राष्ट्रीय हैंडबॉल चैंपियनशिप आयोजित की जा रही है, तो गौरव की बात है।
विज्ञापन
श्री भरत मंदिर स्कूल सोसाइटी सचिव हर्षवर्धन शर्मा ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। राज्य समन्वयक शशि राणा ने बताया कि प्रतियोगिता में 22 राज्य से टीम प्रतिभाग करेंगी।
ये लोग रहे मौजूद
प्रतियोगिता के लिए विभिन्न समितियां गठित की गई हैं, जिससे कोई व्यवधान उत्पन्न नहीं हो। इस मौके पर खेल निदेशक एसओबी भोपाल मेहता, एसबीएम प्रधानाचार्य डीवीपीएस रावत, वंशीधर पोखरियाल, डीके वार्ष्णेय, कमलेश भाटिया, एके मनचंदा, आरसी भट्ट, भाष्कर कुड़ियाल, दिनेश पैन्यूली, गोपाल क्षेत्री, नवीन मंदोला, विजयालक्ष्मी, दुर्गेश, सावित्री क्षेत्री आदि मौजूद थे।