फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   22 CCTV cameras and 15 PA systems launched in Paltan Bazaar

Dehradun News: पलटन बाजार में 22 सीसीटीवी कैमरों और 15 पीए सिस्टम की शुरुआत

Sat, 01 Feb 2025 11:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
22 CCTV cameras and 15 PA systems launched in Paltan Bazaar
I- जिलाधिकारी सविन बंसल और एसएसपी अजय सिंह ने किया औपचारिक उद्घाटन
विज्ञापन

I
I- अन्य भीड़ वाले स्थानों पर भी स्थापित किए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे और पीए सिस्टमI
Iपलटन बाजार में शुक्रवार को 22 सीसीटीवी कैमरे और 15 पीए सिस्टम (पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम) का शुभारंभ किया गया। शहर कोतवाली में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी सविन बंसल और एसएसपी अजय सिंह ने इसका औपचारिक उद्घाटन किया। महिला सुरक्षा के मद्देनजर पिछले दिनों 15 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों को स्थापित करने का निर्णय लिया गया था। इसके लिए जिलाधिकारी की ओर से तत्काल बजट का भी आवंटन कर दिया गया था। अब शहर के अन्य भीड़ वाले स्थानों पर भी सीसीटीवी कैमरे और पीए सिस्टम लगाए जाएंगे।I
I
I
Iकार्यक्रम में जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि महिला सुरक्षा को प्राथमिकता पर रखते हुए पिछले दिनों पलटन बाजार में पिंक बूथ भी स्थापित किए गए थे। अब सीसीटीवी कैमरे और पीए सिस्टम भीड़ वाले स्थानों पर यातायात प्रबंधन और महिला सुरक्षा की दिशा में कारगर साबित होंगे। कैमरों के साथ डिजिटल पीए सिस्टम स्थापित किए गए हैं। इससे अस्थाई अतिक्रमण और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को चेतावनी दी जाएगी।
विज्ञापन

I
I
I
Iएसएसपी अजय सिंह ने कहा कि यातायात सुधार की दिशा में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ पुलिस लोगों को जागरूक भी कर रही है। आठ स्कूलों, तीन विश्वविद्यालयों व 10 व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया गया है। जिले में चिह्नित 49 ब्लैक स्पॉट का स्थलीय निरीक्षण कराया गया और सुधारीकरण की कार्रवाई चल रही है। शहर के 49 चौक-चौराहों पर जेब्रा क्राॅसिंग बनवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iशहर के 17 बॉटल नेक पर सुधारीकरण भी चल रहा है। संबंधित कार्यदायी विभागों को पत्राचार कर जिले के 54 स्थानों पर क्रैश बैरियर स्थापित करवाए गए। सड़क दुर्घटना पर रोकथाम के उद्देश्य से ड्रंक एंड ड्राइव में 2383 चालान किए गए। इसी प्रकार जनपद के थानों को रडार गन वितरित कर चालान की कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा खराब पड़े 31 एल्कोमीटर को भी ठीक कराने के बाद थानों को वितरित कर दिए गए हैं।
I
I-----------
I
I14 स्थानों पर लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल
I
Iजिले में 14 नए स्थान ट्रैफिक सिग्नल के लिए चिह्नित किए गए हैं। इसके लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेज दी गई है। पुलिस के सभी कैमरों की मॉनिटरिंग एक ही स्थान से प्रभावी रूप से कराये जाने के संबंध प्रयास चल रहा है। पुलिस की ओर से हरिद्वार रोड, लालतप्पड़, राजपुर रोड और सहस्रधारा रोड पर नए कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा शहर में पीपीपी मोड पर 21 चौपहिया और 10 दोपहिया क्रेन चलाने के लिए रूट निर्धारण का पत्राचार किया गया है।I
I
I
I- जिलाधिकारी सविन बंसल और एसएसपी अजय सिंह ने किया औपचारिक उद्घाटनI
I- अन्य भीड़ वाले स्थानों पर भी स्थापित किए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे और पीए सिस्टम
I
I पलटन बाजार में शुक्रवार को 22 सीसीटीवी कैमरे और 15 पीए सिस्टम (पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम) का शुभारंभ किया गया। शहर कोतवाली में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी सविन बंसल और एसएसपी अजय सिंह ने इसका औपचारिक उद्घाटन किया। महिला सुरक्षा के मद्देनजर पिछले दिनों 15 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों को स्थापित करने का निर्णय लिया गया था। इसके लिए जिलाधिकारी की ओर से तत्काल बजट का भी आवंटन कर दिया गया था। अब शहर के अन्य भीड़ वाले स्थानों पर भी सीसीटीवी कैमरे और पीए सिस्टम लगाए जाएंगे।I
I
I
Iकार्यक्रम में जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि महिला सुरक्षा को प्राथमिकता पर रखते हुए पिछले दिनों पलटन बाजार में पिंक बूथ भी स्थापित किए गए थे। अब सीसीटीवी कैमरे और पीए सिस्टम भीड़ वाले स्थानों पर यातायात प्रबंधन और महिला सुरक्षा की दिशा में कारगर साबित होंगे। कैमरों के साथ डिजिटल पीए सिस्टम स्थापित किए गए हैं। इससे अस्थाई अतिक्रमण और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को चेतावनी दी जाएगी।
I
I
I
Iएसएसपी अजय सिंह ने कहा कि यातायात सुधार की दिशा में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ पुलिस लोगों को जागरूक भी कर रही है। आठ स्कूलों, तीन विश्वविद्यालयों व 10 व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया गया है। जिले में चिह्नित 49 ब्लैक स्पॉट का स्थलीय निरीक्षण कराया गया और सुधारीकरण की कार्रवाई चल रही है। शहर के 49 चौक-चौराहों पर जेब्रा क्राॅसिंग बनवाए गए हैं।
I
Iशहर के 17 बॉटल नेक पर सुधारीकरण भी चल रहा है। संबंधित कार्यदायी विभागों को पत्राचार कर जिले के 54 स्थानों पर क्रैश बैरियर स्थापित करवाए गए। सड़क दुर्घटना पर रोकथाम के उद्देश्य से ड्रंक एंड ड्राइव में 2383 चालान किए गए। इसी प्रकार जनपद के थानों को रडार गन वितरित कर चालान की कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा खराब पड़े 31 एल्कोमीटर को भी ठीक कराने के बाद थानों को वितरित कर दिए गए हैं।

I
I-----------
I
I14 स्थानों पर लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल
I
Iजिले में 14 नए स्थान ट्रैफिक सिग्नल के लिए चिह्नित किए गए हैं। इसके लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेज दी गई है। पुलिस के सभी कैमरों की मॉनिटरिंग एक ही स्थान से प्रभावी रूप से कराये जाने के संबंध प्रयास चल रहा है। पुलिस की ओर से हरिद्वार रोड, लालतप्पड़, राजपुर रोड और सहस्रधारा रोड पर नए कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा शहर में पीपीपी मोड पर 21 चौपहिया और 10 दोपहिया क्रेन चलाने के लिए रूट निर्धारण का पत्राचार किया गया है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article