{"_id":"5ce1b438bdec2206fe0613d5","slug":"21558295608-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की मीडिया के समक्ष विश्वसनीयता का संकट : पॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश की मीडिया के समक्ष विश्वसनीयता का संकट : पॉल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देश की आजादी में मीडिया ने अपनी अहम भूमिका निभायी, लेकिन वर्तमान परिदृष्य में जो पत्रकारिता के क्षेत्र में जो बदलाव आया है उससे इसकी विश्वसनीयता पर ही संकट मंडराने लगा है। इस पर मंथन की जरूरत है। देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाली पत्रकारिता पर चिंतन करने के साथ इस पर भी अंकुश लगाने की पहल होनी चाहिए।
उक्त बातें बतौर मुख्य वक्ता माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता महाविद्यालय के सदस्य प्रशांत पॉल ने रविवार को विश्व संवाद केंद्र के तत्वावधान में आईआरडीटी सभागार में आयोजित नारद जयंती समारोह में कहीं। मुख्य अतिथि ने कहा कि नारद पुराण, नारद संहिता, नारद ज्योतिष आदि साहित्य में लोक कल्याण के लिए नारद जी ने संवाद को प्रमुख माना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में संवाद को विसंवाद करने का प्रयास भी किया जा रहा है, इससे बचना चाहिए ।
समारोह केमुख्य अतिथि व यूपी के पूर्व सूचना आयुक्त अरविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि देश में सर्वप्रथम पत्रकारिता का उद्देश्य देश की आजादी से था। अब उसका स्वरूप बदल गया है और मीडिया ज्यादा सशक्त हो गया है। समाचारपत्रों को पढ़कर ही हम अपनी धारण बनाते हैं। क्योंकि सही सूचना समाज में सही दिशा प्रदान करती है।
विज्ञापन
विशिष्ठ अतिथि एवं प्रसार मंत्रालय के पूर्व संयुुक्त निदेशक डॉ. प्रकाश थपलियाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य पत्रकारिता होती है, लेकिन स्थानीय पत्रकारिता स्थानीय आधार पर हमें ही करनी चाहिए। महाप्रबंधक ओएनजीसी इंद्र सिंह नेगी ने कहा कि पत्रकारिता का मुख्य कार्य ‘लोक हिताय लोक सुखाय’ है। विषय, कथन और दर्शन जब मिलता है तभी सही पत्रकारिता होती है। इस अवसर पर प्रांत प्रचारक युद्धवीर सिंह, विश्व संवाद केंद्र निदेशक विजय कुमार, अध्यक्ष सुरेंद्र मित्तल, सचिव राजकुमार टोंक, सह सचिव रीता गोयल, कोषाध्यक्ष सुखराम जोशी, प्रांत सह प्रचार प्रमुख संजय, विद्योत्मा विचार मंच की अध्यक्ष डॉ. रश्मि त्यागी रावत, महानगर कार्यवाह विशाल जिंदल, महानगर प्रचार प्रमुख हिमांशु अग्रवाल समेत कई उपस्थित रहे।
मीडियाकर्मियों को किया गया सम्मानित
नारद जयंती के मौके पर समारोह में किशोर अरोड़ा, गजेंद्र सिंह नेगी, मीना नेगी, पवन नौटियाल, कपिल गर्ग, छायाकार अनिल डोगरा को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रशस्तिपत्र, स्मृति चिह्न और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के मेधावियों का भी हुआ सम्मान
इस अवसर पर सामाजिक समरसता मंच की ओर से डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाले 19 मेधावियों को भी सम्मानित किया गया गया। सम्मानित होने वाले छात्र छात्राओं में प्रियांश भंडारी, अनुष्ठा उपाध्याय, मोहित रावत, शिवराज पंवार, मुस्कान, प्रिया, राहुल कुमार, सुस्मिता, कृष्णा, प्रदीप, अमित शाह, प्रेम सिंह, अजय कुमार, सृष्टि, बलबीर सिंह को स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।