{"_id":"5cbe24fbbdec2214743f5fb5","slug":"21555965179-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीडीए और एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल ने जीते मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीडीए और एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल ने जीते मुकाबले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमडीडीए और एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल ने जीते मुकाबले
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। सचिवालय क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित अंतरविभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता में एमडीडीए और एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल टीम ने अपने-अपने मुकाबले जीत कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है।
सोमवार को स्पोर्ट्स कॉलेज में टूर्नामेंट का सातवां मैच डीएसओ और एमडीडीए के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डीएसओ की टीम ने 14.1 ओवर में 75 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी एमडीडीए की टीम के दीपक तोमर के 41 और अभिषेक डोभाल के 24 रनों की नाबाद पारी से 8.3 ओवर में ही टीम जीत गई।
दूसरा मैच एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल और पीडब्लूडी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एजुकेशन की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 132 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी पीडब्लूडी की टीम 16.3 ओवर में ही आउट हो गई। टीम 75 रन ही बना सकी। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता महेंद्र सिंह नेगी को क्लब की ओर से सम्मानित किया गया।