फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अंडर-19 महिला लीग में उतराखंड का सफर समाप्त

अंडर-19 महिला लीग में उतराखंड का सफर समाप्त

Thu, 07 Mar 2019 02:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
अंडर-19 महिला लीग में उतराखंड का सफर समाप्त
अंडर-19 महिला लीग में उत्तराखंड का सफर समाप्त
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। बीसीसीआई की अंडर-19 महिला वन डे लीग एंड नॉकआउट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में बंगाल के हाथों हार के साथ उत्तराखंड टीम का सफर समाप्त हो गया है। बता दें कि लीग के सभी मुकाबले जीतकर उत्तराखंड की टीम ने क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया था।

दून के अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में बुधवार को लीग का क्वार्टर फाइनल उत्तराखंड और बंगाल के बीच खेला गया। टॉस जीतकर बंगाल ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बंगाल की टीम ने ऋचा के 60, अंकिता के 36, एस बिस्वा के 30, के अग्रवाल के 18 और ममता व एस गांगुली के 17-17 रनों की बदौलत निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट पर 224 रन बनाए। 28 रन अतिरिक्त बने। उत्तराखंड की ओर से निशा मिश्रा, पूजा राज व राघवी ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में उतरी उत्तराखंड की टीम केवल 57 रन बनाकर आउट हो गई और मुकाबला 157 रनों से हार गई। टीम की ओर से कप्तान राधाचंद ने 15 और राघवी व नंदिनी कश्यप ने 10-10 सर्वाधिक रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed