फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कई बदलावों के साथ सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं आज से

कई बदलावों के साथ सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं आज से

Fri, 15 Feb 2019 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
कई बदलावों के साथ सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं आज से
कई बदलावों के साथ सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं आज से
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू होने जा रही हैं, जबकि 10वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू होंगी। इस बार बोर्ड ने परीक्षाओं के पैटर्न में कई अहम बदलाव किए हैं। सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया कि इस साल बोर्ड परीक्षा में 10वीं में 1,53,791 और 12वीं में 1,25,311 छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। दून रीजन में परीक्षा के लिए 414 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 258 और उत्तराखंड के 13 जिलों में 156 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। बोर्ड के मुख्य विषयों की परीक्षाएं दो मार्च से शुरू होंगी। बोर्ड पहली बार कम छात्र संख्या वाले या पेंटिंग या हिंदुस्तान म्यूजिक जैसे विषयों की परीक्षाएं मुख्य विषयों से पहले करा रहा है।

स्कूल ड्रेस में ही पहुंचें परीक्षा केंद्र
10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में बरती जाने वाली सावधानियां इसमें बताई गई हैं। सीबीएसई के मुताबिक, अगर बच्चा 10वीं, 12वीं का रेगुलर छात्र है तो उसे परीक्षा केंद्र पर अपने एडमिट कार्ड के साथ ही स्कूल की ओर से जारी किया गया आईकार्ड भी लाना होगा। साथ ही सामान्य कपड़ों के बजाय उसे स्कूल ड्रेस में ही एंट्री मिलेगी।
विज्ञापन


10 बजे के बाद नहीं मिलेगी एंट्री
किसी भी परिस्थिति में छात्र को 10 बजे के बाद परीक्षा केंद्र के भीतर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके लिए माता-पिता की जिम्मेदारी बनती है कि वह 9:45 बजे तक अपने बच्चे को परीक्षा केंद्र पर पहुंचा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


गड़बड़ी हो तो बोर्ड से करें शिकायत
सीबीएसई ने अभिभावकों को सलाह दी है कि वह किसी भी तरह की अफवाहों में न पड़ें। अगर उन्हें किसी भी तरह की परीक्षा संबंधित घटना का पता चलता है तो वह सीधे बोर्ड को बता सकते हैं। वह अपनी शिकायत या सवाल ई-मेल parent2cbse@gmail.com पर भेज सकते हैं। बोर्ड उन्हें जवाब देगा।


एडमिट कार्ड में यह जांच कर लें
एडमिट कार्ड में स्कूल के प्रिंसिपल के हस्ताक्षर होने चाहिए। इस बार अभिभावकों के साइन भी जरूरी हैं। इसके अलावा छात्रों के हस्ताक्षर, सभी विषयों के नाम और विषय कोड होने चाहिए। छात्र के नाम आदि की पूरी जानकारी और तस्वीर सही होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed