{"_id":"5bb7973f867a5507a87d5cf8","slug":"21538758463-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगोत्री से लौट रहे तीर्थयात्रियों का वाहन खाई में गिरा, 9 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगोत्री से लौट रहे तीर्थयात्रियों का वाहन खाई में गिरा, 9 की मौत
Updated Fri, 05 Oct 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। गंगोत्री धाम की यात्रा कर लौट रहे राजकोट गुजरात के तीर्थयात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर वाहन सुनगर के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ एवं आईटीबीपी की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया। वाहन में चालक समेत कुल 14 लोग ही सवार थे।
चार धाम यात्रा पर निकले राजकोट के 13 तीर्थयात्रियों का दल यमुनोत्री धाम की यात्रा करने के बाद शुक्रवार को गंगोत्री की यात्रा पर गया था। वहां से लौटते समय शाम करीब साढ़े चार बजे उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से करीब 40 किमी दूर सुनगर के पास उनका वाहन अनियंत्रित होकर करीब सौ सौ मीटर नीचे गंगा भागीरथी के किनारे जा गिरा। इस दौरान यहां से घास लेकर गुजर रही गांव की महिला ने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। ग्रामीणों से सूचना मिलते ही डीएम डा.आशीष चौहान के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची। इस टीम से पहले घटनास्थल पर पहुंचे एलआईयू के संतोष बिष्ट एवं स्पेशल ब्रांच के कांस्टेबल संदीप जयाड़ा ने ग्रामीणों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुंचने का रास्ता तैयार किया और घायलों को सड़क तक पहुंचाने की व्यवस्था की।
मौके पर पहुंचे पुलिस, एसडीआरएफ एवं आईटीबीपी के जवानों ने जोखिम भरे रास्तों से घायलों को सड़क तक पहुंचाया, जहां से उन्हें भटवाड़ी अस्पताल लाया गया। दो घायलों को प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से कंचन बेन(52) पत्नी हेमराज निवासी कोठरिया रोड, सुभाष नगर राजकोट गुजरात की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें देहरादून रेफर कर दिया गया है, जबकि तीन अन्य घायलों का भटवाड़ी अस्पताल में ही उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
बाक्स-------
वाहन की बॉडी को काटकर बाहर निकाले शव
रेस्क्यू अभियान के दौरान मौके पर बारिश शुरू होने से शवों को सड़क तक लाने में जवानों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। गाड़ी के भीतर फंसे शवों को गाड़ी की बॉडी काटकर बाहर निकालना पड़ा। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि इस हादसे में नौ लोगों की मौके पर ही मौत हुई है, जबकि पांच लोग घायल हैं।
हरिद्वार से तीन अक्तूबर को शुरू की थी चारधाम यात्रा
उत्तरकाशी। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार सामान्य घायल दयाल जाधव पुत्र तुलसी भाई ने बताया कि वाहन में चालक और 13 तीर्थयात्रियों समेत कुल 14 लोग सवार थे। सभी तीर्थयात्री सुभाषनगर राजकोट गुजरात के रहने वाले हैं और सभी यात्री 50 से 55 साल आयु वर्ग के हैं। ये लोग 30 सितंबर को गुजरात से यात्रा के लिए निकले थे। 3 अक्तूबर को उन्होंने हरिद्वार से चार धाम यात्रा शुरू की। यमुनोत्री की यात्रा कर वे लोग बृहस्पतिवार को उत्तरकाशी पहुंचे थे। शुक्रवार सुबह वे गंगोत्री धाम की यात्रा पर गए। गंगोत्री दर्शन कर लौटते समय सुनगर के पास यह हादसा हुआ। दयाल जाधव ने बताया कि वे सबसे पीछे बैठे थे। खाई में गिरते ही गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। उससे छिटकने के कारण उनकी जान बच गई, लेकिन जो गाड़ी में फंसे रह गए, वे गाड़ी के साथ गहरी खाई में जा गिरे। जाधव ने कहा कि चार धाम यात्रा को लेकर सभी यात्रियों में खासा उत्साह था, किसे पता था कि रास्ते में ऐसा हादसा हो जाएगा। ब्यूरो