फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सैनिकों का मनोबल बढ़ाने में परिजनों की भूमिका अहम

सैनिकों का मनोबल बढ़ाने में परिजनों की भूमिका अहम

Fri, 21 Sep 2018 02:28 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
सैनिकों का मनोबल बढ़ाने में परिजनों की भूमिका अहम
सैनिकों का मनोबल बढ़ाने में परिजनों की भूमिका अहम
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून। तुनवाला, हरियावाला इनक्लेव में पीबीओआर पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के महिला प्रकोष्ठ की सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान सैनिकों का मनोबल बढ़ाने में परिजनों की भूमिका और पूर्व सैनिकों का आश्रितों के हक व अधिकारों पर चर्चा की गई।

सभा की अध्यक्ष पीबीओआर पूर्व सैनिक महिला प्रकोष्ठ की डोईवाला प्रभारी रक्षा बोड़ोई ने कहा कि जब सैनिक सरहदों में तैनात होते हैं तो उनका मनोबल बढ़ाने के लिए परिजनों (पत्नी, बहन, माता पिता) की महत्वपूर्ण भूमिका के साथ विशेष योगदान भी होता है। यही कारण है कि सैनिक तनाव मुक्त होकर सरहद की सुरक्षा में तैनात रहता है। जिस प्रकार सरहद की जिम्मेदारी सैनिक पर है। उसी प्रकार घर का दायित्व पत्नियों और अन्य परिजनों पर है। मौजूदा समय में सरहद की आतंकी गतिविधियों के सैनिकों के घरों में भी काफी तनाव रहता है। ऐसे में सरकार को सैनिक परिवारों के लिए सरकारी नौकरी आदि सुविधाओं का विशेष प्रावधान तत्काल करना चाहिए। इसके तहत सेना से जुड़े संबंधित विभाग जैसे सोल्जर बोर्ड, ईसीएचएस, सीएसडी कैंटीन आदि संस्थानों में विशेष ध्यान देना चाहिए। इस दौरान रक्षा बोड़ोई ने पूर्व सैनिकों के आश्रित महिलाओं को उनके हक, अधिकारों की जानकारी दी। सभा में केंद्रीय कार्यकारणी के सदस्य विनोद बलूनी, पुष्पा भारद्वाज, दीपा गुसाईं ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर में अनिता नेगी, सुनीता बिष्ट, देवेश्वरी चौधरी, सूरजी रावत, मंजू बिष्ट, संगीता पुरोहित, उर्मिला रावत, गणेशी नेगी, दुर्गा देवी आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed