{"_id":"5aecc87f4f1c1b87098b7e78","slug":"21525467263-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केवि काशीपुर के लोकेश बने चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केवि काशीपुर के लोकेश बने चैंपियन
Updated Sat, 05 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
केंद्रीय विद्यालय संगठन की बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंडर-19 बालक वर्ग में काशीपुर के लोकेश भट्ट विजेता बने। वहीं, अंडर-14 बालक वर्ग में केवि हाथीबड़कला नंबर एक और अंडर-17 बालक वर्ग में केवि पौड़ी के अक्षत नेगी विजेता बने।
शुक्रवार को अलग-अलग आयु वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले गए। अंडर-14 बालक वर्ग के फाइनल में केवि हाथीबड़कला नंबर एक के हेमंत चौहान ने केवि ओएनजीसी के जय ऐरी को 21-14 व 21-12 से शिकस्त दी। अंडर-17 बालक वर्ग में केवि पौड़ी के अक्षत नेगी ने केवि पौड़ी के मोहित को 21-13, 13-21 व 21-12 से हराया। अंडर-19 बालक वर्ग में केवि काशीपुर के लोकेश भट्ट ने पिथौरागढ़ के सक्षम अधिकारी को 10-21, 21-19 व 22-20 से हराकर खिताब जीता।
वहीं, केवि एफआरआई में खेली गई फुटबाल प्रतियोगिता के अंडर-17 बालक वर्ग में केवि बीरपुर ने ऋषिकेश को 2-1 से हराया। अंडर-19 में केवि आईएमए ने बीरपुर को 3-2 से शिकस्त दी। लॉन टेनिस अंडर-17 बालक वर्ग में सत्यव्रत हजारिका विजेता, तन्मय भंडारी उप विजेता और जीवेश शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि पूर्व भारतीय फुटबाल कप्तान सीबी थापा, केवीएस के उपायुक्त सोमित श्रीवास्तव, अखिलेश चंद्र मिश्र, डा. माला तिवारी समेत अन्य ने विजेताओं को सम्मानित किया।