फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पीएफ रिकवरी में दून रहा सबसे आगे

पीएफ रिकवरी में दून रहा सबसे आगे

Sat, 07 Apr 2018 01:24 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
पीएफ रिकवरी में दून रहा सबसे आगे
पीएफ रिकवरी में दून रहा सबसे आगे
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान पीएफ रिकवरी में दून भविष्य निधि कार्यालय सबसे आगे रहा है। दून रीजन ने लक्ष्य की 83 प्रतिशत की रिकवरी की है, जो दिल्ली और उत्तराखंड जोन में सबसे ज्यादा है।
शुक्रवार कोे जीएमएस रोड स्थित भविष्य निधि संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय में दिल्ली से आए अधिकारियों ने दिल्ली नार्थ, साउथ, ईस्ट, देहरादून और हल्द्वानी जोन की कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जोनल स्तर पर पीएफ के दावों की जांच की गई। जिसमें ऑनलाइन दावाें का रिकॉर्ड और 28 मार्च से पहले जमा हुए पीएफ का ब्यौरा पेश किया गया। भविष्य निधि मुख्यालय से आए अधिकारी जगमोहन ने कहा कि रिकवरी में दिल्ली और उत्तराखंड जोन में दून अव्वल रहा है। इसमें दून रीजन ने लक्ष्य के सापेक्ष 83 प्रतिशत की रिकवरी की है, जो दिल्ली और उत्तराखंड जोन में सबसे ज्यादा है। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियाें को पेंडिंग क्लेम का तीन दिन में निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वहीं दून रीजन के अधिकारी मनोज कुमार यादव ने सदस्यों से क्लेम का दावा ऑनलाइन करने की अपील की है। इस दौरान डॉ. शिव कुमार, उत्तम प्रकाश, केपी सिंह, शशांक दिनकर, कार्तिकेय सिंह, मनोज कुमार यादव, आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
तीन कर्मचारी सम्मानित
समीक्षा के दौरान दून रीजन में कार्यरत कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले कर्मचारियों में प्रदीप, तेजराम सेमवाल और पुष्पलता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed