फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शुगर मिल

शुगर मिल

Sat, 07 Apr 2018 12:32 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
शुगर मिल
रुड़की। जिले की तीनों शुगर मिलों को भुगतान में देरी और समितियों का कमीशन दबाने पर सहायक गन्ना आयुक्त ने नोटिस जारी कर तुरंत भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी भी दी गई यदि इस संबंध में शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो तीनों मिलों की आरसी काटी जाएगी।
विज्ञापन

तीनों शुगर मिलों पर किसानों का 430 करोड़ रुपये बकाया है। लक्सर मिल पर 170 करोड़, इकबालपुर पर 150 करोड़ और लिब्बरहेड़ी मिल पर 110 करोड़ रुपये बकाया है। इसके अलावा गन्ना समितियों को दिए जाने वाले विकास कमीशन की मिलें सुध नहीं ले रही हैं। पिछले सालों का कमीशन भी मिलें अभी तक दबाए बैठी हैं। इससे गन्ना समितियों के सामने कर्मचारियों को वेतन देेने के लाले पड़े हुए हैं। गन्ना विभाग समय-समय पर मिलों को भुगतान जारी करने व समितियों का कमीशन देने के लिए कहता रहता है, लेकिन मिलें इस तरफ ध्यान नहीं दे रही है। मिलों की इस लापरवाह रवैये के खिलाफ अब गन्ना विभाग सख्त हो गया है। शुक्रवार को सहायक गन्ना आयुक्त आशीष नेगी ने बताया कि तीनों मिलों पर किसानों को 430 करोड़ रुपये बकाया है। इस पर मिलों को भुगतान करने और विकास कमीशन जारी करने के संबंध में नोटिस जारी किया है। यदि शीघ्र भुगतान और कमीशन जारी नहीं किया जाता तो आरसी जारी की जाएगी।
विज्ञापन


पीएनबी बैंक बीटी गंज की हीलाहवाली से किसान परेशान
रुड़की/झबरेड़ा। पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारियों की कार्यप्रणाली से किसान परेशान हैं। समिति ने मिल अधिकारियों से बैंक की बीटी गंज शाखा में भुगतान नहीं करने की सिफारिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इकबालपुर मिल पीएनबी बैंक सिविल लाइंस और पीएनबी बैंक बीटी गंज के माध्यम से किसानों का भुगतान जारी करती है। गन्ना समिति बैंक को यह जानकारी उपलब्ध कराती है कि किस बैंक की किस शाखा में कितना भुगतान जारी करना है। इसके बाद पीएनबी की दोनों शाखाएं संबंधित बैंकों की शाखाओं में आरटीजीएस करती है, लेकिन बैंक की बीटी गंज की कार्यशैली संतोषजनक नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि बैंक अधिकारियों द्वारा कई-कई दिनों तक आरटीजीएस नहीं किया जाता। इससे परेशानी हो रही है। इकबालपुर गन्ना समिति के सचिव जय सिंह ने बताया कि पीएनबी बीटी गंज के रवैये को देखते हुए गन्ना समिति के अधिकारियों ने एक पत्र इकबालपुर मिल के अधिकारियों को भेजा है। इसमें सुविधाओं का हवाला देते हुए कहा गया है कि भुगतान बैंक की शाखा बीटी गंज में न किया जाए। उधर, जब इस संबंध में बैंक अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन काट दिया। उनका पक्ष आने पर उसे प्रकाशित किया जाएगा।

धरना दे रहे कर्मियों को भाकियू अंबावत ने दिया समर्थन
झबरेड़ा। इकबालपुर के देवभूमि औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री पर धरना दे रहे कर्मचारियों को भाकियू अंबावत के पदाधिकारियों ने भी समर्थन दिया हैं। पदाधिकारियों ने मांगें पूरी न होने पर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी है।

वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर इकबालपुर क्षेत्र के देवभूमि औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फैक्ट्री पर कर्मचारी बृहस्पतिवार से धरना दे रहे है। शुक्रवार दूसरे दिन भी कर्मचारियों का धरना जारी रहा। भाकियू अंबावत के पदाधिकारी ने मौके पर जाकर कर्मचारियों को समर्थन दिया। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि यदि जल्द ही कर्मचारियों की मांगे पूरी नहीं होती है, तो सड़क जाम की जाएगी। इस दौरान पहल सिंह, युवा प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार, सागर सिंह, विपिन, राजेश धीमान, सतीश, संदीप कुमार, आरपी जखमोला, भूपेंद्र, सचिन कुमार, सोनू आदि लोग मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed