{"_id":"5ac533ea4f1c1bf0618b589c","slug":"21522873322-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित आंदोलन को समर्थन देगी माकपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलित आंदोलन को समर्थन देगी माकपा
Updated Thu, 05 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के सचिव मंडल की बैठक बुधवार को राजपुर रोड स्थित कार्यालय में हुई। कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल मूल्य वृद्धि पर एतराज जताया। कहा कि इसके लिए केंद्र सरकार सीधे तौर पर जिम्मेदार है। बैठक में एससी, एसटी एक्ट में संशोधन संबंधी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में चल रहे दलित आंदोलन को समर्थन दिए जाने का निर्णय लिया गया।
बुधवार को हुई बैठक में पार्टी के राज्य सचिव राजेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि जिन नारों के साथ मोदी सरकार 2014 में सत्ता र्में आई। वे सभी वादे अब हवाई साबित हुए हैं। पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि की आड़ में आम जनता से कर वसूली की जा रही है। उन्होंने सरकार से पेट्रोल मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग की। कहा कि एससी, एसटी एक्ट में बदलाव से दलितों का और अधिक उत्पीड़न होगा। उन्होंने कहा कि इसके विरोध में चलाए जा रहे आंदोलन का समर्थन किया जाएगा। बैठक में 14 अप्रैल को अंबेडकर दिवस, 23 अप्रैल को पेशावर कांड एवं एक मई को मजदूर दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया। कमरुद्दीन की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्टी के पूर्व राज्य सचिव विजय रावत, जिला सचिव राजेन्द्र पुरोहित, लेखराज, अनंत आकाश, माला गुरुंग आदि मौजूद रहे।