फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   21 shooters from Ballooni School qualified

Dehradun News: चैंपियनशिप में बलूनी स्कूल के 21 शूटरों ने किया क्वालिफाई

Wed, 31 Dec 2025 08:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 08:38 PM IST
विज्ञापन
21 shooters from Ballooni School qualified
- दिल्ली और मध्य प्रदेश में आयोजित हुई थी प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देहरादून। नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल के 21 शूटरों ने क्वालिफिकेशन स्कोर हासिल किया। इसमें छह शूटरों ने इंटरनेशनल शूटिंग टीम ट्रायल्स के लिए भी क्वालीफाई किया। दिल्ली और मध्यप्रदेश में 11 से 30 दिसंबर तक आयोजित 68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में सोशल बलूनी शूटिंग एकेडमी के 21 शूटरों ने भाग लिया था। स्कूल के कोच अक्षय आनंद ने बताया कि 10 मीटर एयर राइफल में अनिरुद्ध राणाकोटी ने 618 स्कोर के साथ इंटरनेशनल टीम ट्रायल्स के लिए क्वालीफाई किया। कृतिका राणा ने 615.2 स्कोर के साथ 50 मीटर राइफल में भी क्वालीफाई किया। वेदांग जोशी ने 614.6 स्कोर, 10 मीटर पिस्टल में राघव रावत ने 569/600, निखिल जीना ने 561/600 और अनाहिता शर्मा ने 541/600 स्कोर के साथ क्वालीफाई किया। स्कूल के एमडी विपिन बलूनी ने स्कूल पहुंचने पर सभी को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि एक ही एकेडमी से 21 शूटरों ने एक साथ नेशनल लेवल पर रिनाउंड शूटर की उपाधि हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed