फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   21 Modification of IFS obligations

Dehradun News: 21 आईएफएस के दायित्वों में फेरबदल

Thu, 06 Aug 2026 01:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
21 Modification of IFS obligations
देहरादून। शासन ने 21 आईएफएस के दायित्वों में फेरबदल किया है। इसके अलावा पांच नए आईएफएस को भी जिम्मेदारी दी गई है। प्रमुख वन संरक्षक कपिल लाल से सीईओ कैंपा व नियोजन एवं वित्तीय प्रबंधन का दायित्व हटाया गया है। नीना ग्रेवाल को प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव बनाया गया है, उनके पास एमडी वन निगम का भी चार्ज रहेगा।
विज्ञापन

अपर प्रमुख वन संरक्षक बीके गांगटे को सीईओ कैंपा व वन अनुसंधान, प्रबंधन एवं प्रशिक्षण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अपर प्रमुख वन संरक्षक सुरेंद्र मेहरा को नियोजन एवं वित्तीय प्रबंधन और सतर्कता एवं विधि प्रकोष्ठ का दायित्व दिया गया है। डॉ पराग मधुकर धकाते से सीसीएफ वन पंचायत का दायित्व हटाया गया है, जबकि यह दायित्व सीसीएफ सुशांत पटनायक को दिया गया है। वन संरक्षक चंद्रशेखर सनवाल को वन संरक्षण नोडल कार्यालय, नीतू लक्ष्मी को अपर सचिव वन, अपर सचिव वन कल्याणी को वन संरक्षक यमुना वृत्त का दायित्व दिया गया है।
विज्ञापन

डीएफओ स्तर पर भी बदलाव हुआ है। अमित कंवर को डीएफओ चकराता, वैभव कुमार सिंह को डीएफओ देहरादून, नीरज कुमार को प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक वन निगम बनाया गया है। डीएफओ हिमांशु को टिहरी वन प्रभाग, दीपक सिंह को तराई पूर्वी वन प्रभाग, आशुतोष सिंह को टौंस वन प्रभाग, पुनीत तोमर को तराई पश्चिम वन प्रभाग का डीएफओ बनाया गया है। जीवन मोहन दगाड़े को उत्तरकाशी, अभिमन्यु को अल्मोड़ा, आदित्य रत्न को डीएफओ पिथौरागढ़ बनाया गया है। रजत सुमन को केदारनाथ वन प्रभाग, प्रणाली रमेश को बदरीनाथ का उप वन संरक्षक बनाया गया है। प्रकाश चंद्र आर्य को बागेश्वर और डीपी बलूनी को मसूरी वन प्रभाग का डीएफओ बनाया गया है। पंडित शिरीन संजय को उप निदेशक राजाजी टाइगर रिजर्व बनाया गया है। आईएफएस विनीत कुमार, ढिनो पुरुषोत्तमन, गौरव वर्मा को क्रमश: रुद्रप्रयाग, चंपावत, लैंसडोन वन प्रभाग का डीएफओ बनाया गया है। यश ढोबले को उप वन संरक्षक नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क, जोशीमठ पद पर तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed