फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पेयजल किल्लत से जूझ रहे लोगों का गुस्सा फूटा

पेयजल किल्लत से जूझ रहे लोगों का गुस्सा फूटा

Tue, 14 May 2019 01:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
पेयजल किल्लत से जूझ रहे लोगों का गुस्सा फूटा
पेयजल किल्लत से जूझ रहे लोगों का गुस्सा फूटा
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। नवादा क्षेत्र में पानी की किल्लत से जूझ रहे लोगों ने सोमवार को जल संस्थान मुख्यालय में प्रदर्शन किया। इसके बाद स्थानीय पार्षद सचिन थापा के नेतृत्व में मुख्य महाप्रबंधक एसके गुप्ता के जनसंपर्क अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। साथ ही चेतावनी दी है कि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
पार्षद सचिन थापा ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से पेयजल किल्लत है। कई बार जल संस्थान के अधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग की गई, लेकिन कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि हरिपुर मस्जिद के पास, गोकुल चौक, आनंद कुआं क्षेत्र लाइन, गोरखा चौक, बद्री विहार, प्रवेश विहार, मिनी मसूरी, स्वतंत्रता सेनानी मनबहादुर मार्ग आदि क्षेत्रों मेें सैकड़ों परिवार पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में गणेश डंडरियाल, खेम बहादुर थापा, मनोज शाही, मोनू पंवार, रचना, पार्वती, रश्मि थापा, भारती भंडारी, शालिनी शर्मा, कामेश्वरी, राधिका, सीमा, सिद्धार्थ, मीना, लक्ष्मी, रचना, सरफराज, कुर्बान, अजीम, शाहिद, दानिश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed