फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   तनुष एकेडमी ने जीता यूथ कप का खिताब

तनुष एकेडमी ने जीता यूथ कप का खिताब

Wed, 24 Apr 2019 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
तनुष एकेडमी ने जीता यूथ कप का खिताब
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

रेंजर्स मैदान में चल रहे सातवें नजर खान मेमोरियल यूथ कप क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब तनुष एकेडमी के नाम रहा। तनुष क्रिकेट ऐकेडमी ने अटैक क्रिकेट एकेडमी को 234 रनों से करारी शिकस्त दी।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी तनुष क्रिकेट ऐकेडमी की टीम ने शिवम के 104, विजय शर्मा के 98 और राहुल के 43 रनों की बदौलत 45 ओवर में 329 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अटैक क्रिकेट एकेडमी की शुरूआत कमजोर रही। टीम 19.4 ओवर में ऑलआउट होकर मात्र 95 रन ही बना सकी। तनुष एकेडमी के लिए रोहित ने चार, सुमित ने तीन और हरजीत ने दो विकेट चटकाए। मंगलवार को टूर्नामेंट के समापन पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता हीरा सिंह बिष्ट ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर पीसी वर्मा, मनमोहन कंडवाल, आशीष पंवार, कमल यादव, अनिल शर्मा, देवेंद्र सती, मनीष गुरुंग, सुनील चौहान आदि मौजूद रहे।
----
मॉडर्न स्कूल ने आरआईएमसी को हराया
देहरादून। कासिगा स्कूल के मैदान में चल रहे चौथे पीसी बत्ता मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में मॉडर्न स्कूल ने आरआईएमसी को 130 रनों से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। मंगलवार को आरआईएमसी और मॉडर्न स्कूल के बीच मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मॉडर्न स्कूल की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 202 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरआईएमसी की टीम निर्धारित 20 ओवर में 97 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed