{"_id":"5cb63b15bdec22146d708cfa","slug":"201555446549-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेट बंद किए जाने पर यूजेवीएनएल मुख्यालय में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेट बंद किए जाने पर यूजेवीएनएल मुख्यालय में हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेट बंद किए जाने पर यूजेवीएनएल मुख्यालय में हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। यूजेवीएनएन की ओर से दीवार बनाने के साथ ही गेट बंद किए जाने के विरोध में क्षेत्रीय पार्षद की अगुुवाई में महिलाओं ने यूजेवीएनएल मुख्यालय पर हंगामा किया। आक्रोशित महिलाओं ने प्रबंध निदेशक व निदेशक मानव संसाधन विभाग समेत कई अफसरों का घेराव कर मांग की कि बंद किए गए गेट को तत्काल खुलवाया जाए। प्रबंध निदेशक एसएन वर्मा के गेट को खुलवाने के आश्वासन पर महिलाओं का गुस्सा शांत हुआ।
मंगलवार को यमुना कॉलोनी की दर्जनों महिलाएं क्षेत्रीय पार्षद सुमित्रा ध्यानी की अगुवाई में यूजेवीएनएल मुख्यालय पहुंचीं। वहां कॉलोनी में कुम्हारों की बस्ती की ओर से खुलने वाले छोटे रास्ते को बंद किए जाने पर विरोध जताते हुए हंगामा कर दिया। महिलाओं ने कहा कि इसी गेट से बुजुर्ग महिलाएं डॉक्टरों के पास जाती हैं। कॉलोनी के लोग बाजार भी इसी रास्ते से जाते हैं। इसके बावजूद यूजेवीएनएल अधिकारियों के निर्देश पर रात में गेट बंद कर दिया गया। आक्रोशित महिलाओं ने पहले निदेशक मानव संसाधन और फिर प्रबंध निदेशक एसएन वर्मा का घेराव किया।
काफी हंगामे के बाद आखिरकार प्रबंध निदेशक एसएन वर्मा ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि गेट को खुलवा दिया जाएगा। इसके बाद महिलाओं का गुस्सा शांत हुआ। इसके साथ ही महिलाओें ने कॉलोनी के दोनों मुख्य गेटों पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की भी मांग की। कहा कि मुख्य गेट पर सुरक्षाकर्मी नहीं होने से अराजक तत्व आए दिन कॉलोनी में दाखिल हो जाते हैं जिन्हें रोकने की जरूरत है।